लखनऊ में अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में आज आयुष्मान, ये है उनसे मिलने का तरीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के उभरते सुपर स्टारों में से एक आयुष्मान खुराना सोमवार को शहरवासियों से रूबरू होंगे। वह स्कूली बच्चों से मिलेंगे और लोगों के सवालों का जवाब भी देंगे। मौका होगा ‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित पुलिस पाठशाला का। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन गोमतीनगर के विनम्रखंड में कठौता झील के पास स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेजेज में होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे से होगी। आयुष्मान खुराना के साथ पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। ये अफसर बताएंगे कि कोई व्यक्ति पुलिस की मदद कैसे ले सकता है। इस मौके पर आयुष्मान लोगों से फिल्मी दुनिया से जुड़े राज भी साझा करेंगे।
गौरतलब है कि फिल्म 'आर्टिकल 15' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। आयुष्मान इसमें आईपीएस अफसर की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्मों में अपने अभिनय से अलग छाप छोड़ने वाले आयुष्मान ‘गुलाबो-सिताबो’ के लिए आने वाले दिनों में शहर की अलग-अलग लोकेशन पर शूटिंग के लिए निकलेंगे।
आप भी मिल सकते हैं अपने फेवरेट हीरो से
आयुष्मान खुराना संग पुलिस की पाठशाला में शामिल होने के लिए शहरवासियों को ‘अमर उजाला’ कार्यालय में पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए आप नीचे दिए मोबाइल नंबरों पर सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच फोन कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। ध्यान रखें कि रजिस्ट्रेशन और उपलब्ध सीटों पर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर ही प्रवेश मिलेगा।
‘गुलाबो सिताबो’ में दिखेगा लखनऊ
19 जून से फिल्माई जा रही शूजीत सरकार निर्देशित फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ में अमिताभ बच्चन के साथ आयुष्मान खुराना मुख्य किरदार में हैं। फिल्म लखनऊ की कठपुतली कलाओं का चेहरा कही जाने वाली गुलाबो सिताबो के नाम पर बन रही है।
फिल्म में बुजुर्ग अमिताभ बच्चन और युवा आयुष्मान खुराना के बीच पारिवारिक नोकझोंक, कॉमेडी और भावनाओं के उतार-चढ़ाव को दिखाया जाएगा। मूवी की शूटिंग अगस्त के पहले सप्ताह तक कैसरबाग, अमीनाबाद, गोमतीनगर, चौक, सीतापुर रोड, बीकेटी, बंथरा, कालिदास मार्ग, माल एवेन्यू, मंदिर समेत कई लोकेशनों पर होनी है।
रजिस्ट्रेशन के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें-
9026172447
9307648655