फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayush Kishore arived in madiyaon thana in Lucknow.

भाजपा सांसद कौशल किशोर का पुत्र मड़ियांव थाने पहुंचा, दर्ज करवाया बयान, खुद पर चलवाई थी गोली

Mon, 15 Mar 2021 10:12 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Mar 2021 10:12 AM IST
विज्ञापन
Ayush Kishore arived in madiyaon thana in Lucknow.
थाने पहुंचा आयुष किशोर। - फोटो : amar ujala
मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर का बेटा आयुष किशोर रविवार दोपहर को मड़ियांव थाने पहुंचा। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आयुष खुद पर दो मार्च की रात को गोली चलवाई थी। इसी मामले में मुकदमा दर्ज है। आयुष काफी दिनों से फरार चल रहा था। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए नोटिस दी थी। जिस पर वह रविवार को अपना बयान दर्ज कराने पहुंचा।
विज्ञापन


दो मार्च की रात को भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष ने खुद पर छठा मील के पास गोली चलवा दी। इस मामलें पुलिस ने वारदात के 12 घंटे के अंदर ही गोली चलाने के आरोप में उसके साले आदर्श को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद से आयुष फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच बुधवार को आयुष के वकील ने कोर्ट में आत्मसमर्पण की अर्जी डाली है। जिस पर 12 मार्च की तारीख को आदेश हुआ कि पुलिस सीधे उसकी गिरफ्तारी नहीं कर सकती है। उसे पूछताछ के लिए नोटिस जारी करे। बयान दर्ज करे इसके बाद गिरफ्तारी के लिए प्रयास करे। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज कुमार सिंह ने आयुष किशोर को नोटिस जारी किया। जिसके मिलने के बाद वह रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे मड़ियांव थाने पहुंचा। वहां पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तीन युवकों को फंसाने की साजिश रच रहे थे

इस वारदात से जुड़े कई सवाल तैयार किये गये हैं। जिनके जवाब के लिए पुलिस आयुष से पूछताछ कर रही है। मड़ियांव के छठा मील चौराहे के पास दो मार्च की रात आयुष को गोली लगने की सूचना पुलिस को मिली। जांच में सामने आया कि आयुष ने साले आदर्श से ही खुद पर गोली चलवाई थी। दोनों चंदन गुप्ता सहित तीन युवकों को फंसाने की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने आदर्श को गिरफ्तार कर लियाए वहीं आयुष ट्रॉमा सेंटर से भाग निकला था। पुलिस ने उसकी तलाश में उत्तराखंड तक दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। अचानक मंगलवार सुबह उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसमें उसने सफाई दी कि वह निर्दोष है। उसने खुद पर गोली नहीं चलवाई हैं। कहा कि उसकी पत्नी ने उसे प्रेम जाल में फंसाया था और उसी ने गोली चलवाने की साजिश रची थी।

 इस मामले में मंगलवार को हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। सुबह-सुबह आयुष ने सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो वायरल की। जिसमें खुद को हनी ट्रैपिंग में फंसने की बात कही। पत्नी अंकिता पर आरोप लगाया कि वह उसकी हत्या करवाना चाहती थी। इसके बाद लगातार कई वीडियो वायरल हुए। इसमें सांसद के बड़े बेटे विकास, विधायक पत्नी जया देवी कौशल, एक अन्य चंदन गुप्ता जिसने आयुष पर गंभीर आरोप लगाया व अंकिता का बयान वीडियो के जरिए जारी किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के मुताबिक आयुष से पूछताछ की जा रही है। गोली कांड से जुड़े कई सवाल हैं। जिनके बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed