{"_id":"626a5ef77f7acb3f2773927c","slug":"ayush-center-will-start-in-seven-military-hospitals-of-the-state-recruitment-process-of-specialist-doctors-will-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : प्रदेश के सात सैन्य अस्पतालों में शुरू होगा आयुष सेंटर, विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : प्रदेश के सात सैन्य अस्पतालों में शुरू होगा आयुष सेंटर, विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू
Thu, 28 Apr 2022 04:23 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/चंद्रभान यादव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/चंद्रभान यादव
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 28 Apr 2022 04:23 PM IST
सार
देशभर के सैन्य अस्पतालों में आयुष सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आयुष मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के बीच समझौता हुआ है। इसके तहत 37 सैन्य अस्पताल चुने गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
प्रदेश के सात सैन्य अस्पतालों में आयुष सेंटर की स्थापना होगी। वहां पंचकर्म से लेकर प्रसूति तंत्र तक की चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इसके लिए चिकित्सा विशेषज्ञों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। पांच मई तक आवेदन किए जा सकेंगे। आठ मई को प्रवेश पत्र जारी होगा और 15 मई को परीक्षा होगी।
विज्ञापन
देशभर के सैन्य अस्पतालों में आयुष सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आयुष मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के बीच समझौता हुआ है। इसके तहत 37 सैन्य अस्पताल चुने गए हैं। इनमें सात उत्तर प्रदेश के हैं। इन अस्पतालों में सैनिकों व उनके परिजनों को आयुष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
इन पदों पर होगी भर्ती
आयुर्वेद विशेषज्ञ पंचकर्म, शाल्य, काया चिकित्सा, प्रसूति तंत्र के 10-10, आयुर्वेद जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के 110, आयुर्वेद फार्मासिस्ट के 150, पंचकर्म थेरेपिस्ट के 10 (पांच महिला व पांच पुरुष) की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
इन सैन्य अस्पतालों में बनेंगे सेंटर
आगरा, प्रयागराज, बरेली, शाहजहांपुर, झांसी, बबीना व मथुरा (सभी यूपी के) और देहरादून, रुड़की, दानापुर, रानीखेत, रामगढ़, कम्पटी, लैंसडॉन, महो, पंचमढ़ी, जबलपुर, बदामी बाग, बैरकपुर, अहमदाबाद, देहरौड, खदकी, सिकंदराबाद, डगशाई, फिरोजपुर, जालंधर, जम्मू, जुतोह, कसौली, खासयोल, सुबाथु, बेलगाम, मरार, वेलिंगस्टन, अमृतसर, बकलोह व डलहौजी।