फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayush admission: STF in search of Kuldeep, interrogation of wife and relatives

आयुष दाखिला : कुलदीप की तलाश में एसटीएफ, पत्नी और रिश्तेदारों से पूछताछ, दूसरे राज्यों में भी भेजी गईं टीमें

Sun, 13 Nov 2022 09:28 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 13 Nov 2022 09:28 AM IST
सार

पूछताछ में डाटा फीडिंग करने वाले कर्मियों ने बताया है कि दाखिले के काउंसिलिंग में शामिल वेंडर एजेंसी के मुख्य कर्ताधर्ता कुलदीप की ओर से जो डाटा उपलब्ध कराया जाता था, उसकी एंट्री ही की जाती थी।

विज्ञापन
Ayush admission: STF in search of Kuldeep, interrogation of wife and relatives
एसटीएफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आयुष कॉलेजों के दाखिलों में हुई हेराफेरी की जांच कर रही एसटीएफ को कुलदीप ढूंढे़ नहीं मिल रहा है। उसकी तलाश में हर मुमकिन ठिकाने पर छापेमारी जारी है। जांच एजेंसी की टीमें दूसरे राज्यों में भी गई हैं। इसी बीच एसटीएफ ने शनिवार को कुलदीप की पत्नी व उसके रिश्तेदारों को भी मुख्यालय बुलाकर पूछताछ की और कुलदीप से मिलने-जुलने वालों के बारे में जानकारी हासिल की।

विज्ञापन


पूछताछ में डाटा फीडिंग करने वाले कर्मियों ने बताया है कि दाखिले के काउंसिलिंग में शामिल वेंडर एजेंसी के मुख्य कर्ताधर्ता कुलदीप की ओर से जो डाटा उपलब्ध कराया जाता था, उसकी एंट्री ही की जाती थी। इसमें किसी अन्य की कोई भूमिका नहीं होती थी। सूत्रों का कहना है कि कुलदीप के गिरफ्त में आने के बाद यह पता लग सकेगा कि इस हेराफेरी के पीछे कौन-कौन लोग हैं। इनमें कुछ सफेदपोशों के नाम भी सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खोलेंगे राज
आयुर्वेद निदेशालय में किन-किन लोगों का आना जाना था। वहां कितने बजे तक काम किया जाता था और गतिविधियां किस तरह की रहती थीं, यह जानकारी हासिल करने के लिए एसटीएफ ने सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं। खास कर उन दिनों की जब यह खेल उजागर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाटा से हैंग हो गया हाईटेक कंप्यूटर 
एसटीएफ की तीन टीमें साढ़े 17 लाख डाटा का विश्लेषण कर रही हैं। डाटा इतना बड़ा है कि कई बार विभाग का हाईटेक कंप्यूटर भी हैंग हो गया। एक-एक की-वर्ड सर्च करने में काफी टाइम लग जा रहा है। जिन बिंदुओं पर विश्लेषण किया जा रहा है उसे पूरा करने में कम से कम तीन दिन का समय और लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed