फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ayub comments on sp

मोदी से भी जालिम सपा की सरकार: अयूब

Sun, 12 Jan 2014 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 12 Jan 2014 01:23 PM IST
विज्ञापन
ayub comments on sp

पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अयूब ने सपा सरकार को गुजरात की नरेंद्र मोदी सरकार से भी जालिम करार देते हुए कहा है कि यह पार्टी देश की सबसे ज्यादा सांप्रदायिक व मुस्लिम विरोधी पार्टी है।

विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश की सभी 80 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया।


डॉ. अयूब ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा राज में जितने दंगे हुए, आजादी के बाद से अब तक उतने दंगे व मुसलमानों-हिंदुओं की हत्या किसी भी प्रदेश और किसी भी दल की सरकार में नहीं हुई।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी के पांच साल के शासन में मुसलमानों पर जितना जुल्म हुआ उससे ज्यादा इस सरकार में पांच दिन में मुजफ्फरनगर व शामली में हुआ।

वहां मौतों के अलावा करीब एक लाख लोग अपने घर-बार छोड़कर विस्थापित हुए। जब ठंड से बच्चे मर रहे थे तब सरकार ने वहां बुल्डोजर चलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा, कांग्रेस व अन्य दलों पर आर्थिक भ्रष्टाचार के साथ सामाजिक भ्रष्टाचार कर धर्म व जाति के नाम पर लोगों को लड़ाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed