फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Yogi Cabinet's visit to Ayodhya postponed

अयोध्या: योगी मंत्रिमंडल का अयोध्या दर्शन हुआ स्थगित, एक फरवरी को पूरी कैबिनेट के जाने का था प्लान

Wed, 31 Jan 2024 07:16 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 31 Jan 2024 07:16 AM IST
सार

योगी कैबिनेट का अयोध्या दर्शन का प्लान रद्द हो गया है। पहले पूरी कैबिनेट को एक फरवरी को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाना था। 

विज्ञापन
Ayodhya: Yogi Cabinet's visit to Ayodhya postponed
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कैबिनेट का रामदर्शन कार्यक्रम स्थगित हो गया है। अब पांच फरवरी के बाद नए सिरे से इनके अयोध्या आगमन की तिथि का निर्धारण किया जाएगा। ऐसा रामलला के दर्शन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के निरंतर यहां पहुंचने को लेकर किया गया है।

विज्ञापन


पूर्व निर्धारित संभावित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को त्रिपुरा के सीएम डॉ. माणिक साहा और उनकी कैबिनेट को रामलला के दर्शन के लिए आना था। अब वह नहीं आएंगे। इसी तरह पिछले दिनों खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में घोषणा की थी कि वह एक फरवरी को अपनी कैबिनेट के साथ राममंदिर में दर्शन करेंगे। सीएम योगी की घोषणा के अनुरूप प्रदेश के कई मंत्रियों के अयोध्या आगमन का प्रोटोकाल भी आ गया था। फिलहाल दर्शन का कार्यक्रम टलने के बाद मंत्रियों का आगमन भी स्थगित किया जा रहा है।
विज्ञापन


डीएम नितीश कुमार ने बताया कि विभिन्न प्रांतों और जिलों से रामभक्तों का स्पेशल ट्रेनों व अन्य यातायात माध्यमों से आना शुरू हो गया है। उधर प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही रोजाना बड़ी संख्या में आम श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बाहरी जिलों से अयोध्या में बड़े वाहनों के आने पर लगी रोक भी हटा ली गई है। ऐसे में यहां आने वाले दिनों में दर्शनार्थियों की संख्या में निरंतर इजाफा होगा। इसीलिए वीवीआईपी के आगमन को आगे बढ़ाया गया है जिससे आम श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले एक सप्ताह तक यहां पहुंचने वाली भीड़ का आकलन कर उनके सुगम दर्शन की व्यवस्था को परखा जाएगा। इसी के आधार पर वीवीआईपी आगमन की तिथि तय होगी। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी व अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने बताया कि पांच फरवरी के बाद विभिन्न राज्यों के सीएम और कैबिनेट के आने का कार्यक्रम फिर से फाइनल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed