फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Work on the second floor of Ram temple will start from March, 85 percent work on the first floor has

अयोध्या: मार्च से शुरू होगा राममंदिर के दूसरे तल का निर्माण कार्य, प्रथम तल का 85 फीसदी काम हो चुका है पूरा

Fri, 02 Feb 2024 07:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 02 Feb 2024 07:55 PM IST
सार

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते 15 जनवरी से मंदिर निर्माण के कार्यों को रोक दिया गया था। अब पुन: कार्यों को गति देने की तैयारी हो रही है।

विज्ञापन
Ayodhya: Work on the second floor of Ram temple will start from March, 85 percent work on the first floor has
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राममंदिर उद्घाटन के बाद शनिवार को राममंदिर निर्माण समिति की बैठक पहली बार होगी। समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र बैठक में शामिल होने के लिए शुक्रवार की दोपहर अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरे। अब तक राममंदिर के प्रथम तल का 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है जबकि दूसरे तल का काम मार्च से शुरू होगा। प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब फिर से मंदिर निर्माण के कार्यों को गति देने की तैयारी शुरू हो गई है। नृपेंद्र मिश्र ने शुक्रवार को रामजन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया है।

विज्ञापन


नृपेंद्र मिश्र ने सबसे पहले तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र के निर्माण की प्रगति देखी। इंजीनियरों ने बताया कि तीर्थयात्री सुविधा केंद्र के प्रथम तल का काम अभी होना है। इसमें लिफ्ट भी लगाई जाएंगी। प्रथम तल में करीब छह हजार लॉकर भी लगाए जाएंगे। राममंदिर के प्रथम तल का शेष 15 फीसदी काम मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद दूसरे तल का निर्माण शुरू होगा। दूसरे तल का काम दिसंबर तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते 15 जनवरी से मंदिर निर्माण के कार्यों को रोक दिया गया था। अब पुन: कार्यों को गति देने की तैयारी हो रही है। छुट्टी पर गए मजदूरों की वापसी भी शुरू हो गई है। मशीनों व क्रेन को फिर से इंस्टाल किया जाने लगा है। दस फरवरी से फिर से मंदिर निर्माण के कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। अब चूंकि राममंदिर में रोजाना हजारों भक्त दर्शन को पहुंच रहे हैं इसलिए जहां यात्री नहीं पहुंचते हैं वहां दिन में काम होगा और जहां तक दर्शनार्थी पहुंच रहे हैं वहां के निर्माण कार्य रात में किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ने राम जन्मभूमि पथ पर लगाए गए सुरक्षा उपकरणों ठीक से काम कर रहे हैं कि नहीं इसकी जानकारी हासिल की। जो भी उपकरण लगाए जाने बाकी हैं उसे 15 दिन के भीतर इंस्टाल करने का निर्देश दिया। इस दौरान राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र व कार्यदायी संस्था के इंजीनियर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed