{"_id":"64fdc82c989166ce8a001b2c","slug":"ayodhya-women-constable-brutality-case-there-is-improvement-in-the-condition-of-the-victim-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या महिला आरक्षी दरिंदगी मामला: पीड़िता की हालत में आया सुधार, जल्द ही दर्ज किया जाएगा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या महिला आरक्षी दरिंदगी मामला: पीड़िता की हालत में आया सुधार, जल्द ही दर्ज किया जाएगा बयान
Sun, 10 Sep 2023 07:14 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 10 Sep 2023 07:14 PM IST
सार
शासन के निर्देश पर इस मामले की जांच में सहयोग कर रही एसटीएफ अयोध्या से लेकर मनकापुर तक के सारे सीसीटीवी और बीटीएस को खंगाल रही है।
विज्ञापन
स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार ने दी जानकारी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या में महिला मुख्य आरक्षी से ट्रेन में हुई दरिंदगी के मामले में फिलहाल एसटीएफ को कोई पुख्ता सुराग हाथ नहीं लगा है। अब सारा दारोमदार मुख्य आरक्षी के बयान पर टिका है, जिसके बाद इस मामले की गुत्थी को सुलझाया जा सकता है।
विज्ञापन
अज्ञात हमलावरों का शिकार बनी मुख्य आरक्षी की हालत में पहले से सुधार हुआ है और वह थोड़ा बोलने की स्थिति में है। स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार ने बताया कि मुख्य आरक्षी की सेहत में सुधार होते ही बयान दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर शासन के निर्देश पर इस मामले की जांच में सहयोग कर रही एसटीएफ अयोध्या से लेकर मनकापुर तक के सारे सीसीटीवी और बीटीएस को खंगाल रही है। बीटीएस के डाटा के जरिए यह पता लगाया जा रहा है कि घटना के दौरान कितने फोन नंबर एक्टिव थे।
विज्ञापन
एसटीएफ से संबद्ध चल रहे डीआईजी अनंत देव और डिप्टी एसपी प्रमेश कुमार शुक्ला ने घटनास्थल का मौका-मुआयना करने के साथ अब तक जुटाए गए सुबूतों के आधार पर कड़ियों को जोड़ रहे हैं। जांच अधिकारियों के मुताबिक मुख्य आरक्षी के साथ लूटपाट होने का कोई भी प्रमाण नहीं मिला है, जिससे इस घटना को स्मैकियों द्वारा अंजाम दिए जाने की संभावना कम है। अधिकारी मुख्य आरक्षी के साथ किसी की रंजिश होने के पहलू को भी खंगाल रहे हैं।