{"_id":"64fb523b72cadd6e250a0fd6","slug":"ayodhya-women-constable-brutality-case-first-action-taken-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या महिला आरक्षी दरिंदगी मामला: हुई पहली कार्रवाई, लापरवाही में जीआरपी इंस्पेक्टर लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या महिला आरक्षी दरिंदगी मामला: हुई पहली कार्रवाई, लापरवाही में जीआरपी इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
Fri, 08 Sep 2023 10:26 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 08 Sep 2023 10:26 PM IST
सार
सुल्तानपुर से अयोध्या सरयू एक्सप्रेस ट्रेन से ड्यूटी करने आ रही महिला आरक्षी से दरिंदगी के मामले में रेलवे पुलिस ने पहली कार्रवाई करते हुए अयोध्या कैंट थाना प्रभारी पप्पू यादव को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
अयोध्या महिला कांन्सटेबल केस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुल्तानपुर से अयोध्या सरयू एक्सप्रेस ट्रेन से ड्यूटी करने आ रही महिला आरक्षी से दरिंदगी के मामले में रेलवे पुलिस ने पहली कार्रवाई करते हुए अयोध्या कैंट थाना प्रभारी पप्पू यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। हालांकि घटना के दस दिन बाद भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है।
बृहस्पतिवार व शुक्रवार को एसटीएफ व रेलवे पुलिस की टीमों ने अयोध्या से मनकापुर रेलवे स्टेशन के बीच जांच की। सीसीटीवी फुटेज एक बार फिर जांचे गए घटना की कड़ियों को जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। वहीं घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस की कई टीमें काम कर रही हैं।
घटना के समय ट्रेन में व आसपास कितने मोबाइल एक्टिव थे, इसका पता लगाया जा रहा है। स्थानीय खुफिया इकाई व रेलवे इंटेलीजेंस की टीमें भी अपने स्तर से घटना की जांच में जुटी है। फिलहाल मामले में अभी भी पीड़िता बयान नहीं दे सकी है। माना जा रहा है कि उसके बयान के बाद ही जांच की दिशा तय हो पाएगी। हालांकि वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।