फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya was blessed with the arrival of the guests: Tripura Chief Minister Biplab Kumar Deb reached the first wife

अयोध्या: भाजपा अध्यक्ष की अगुवाई में रामलला के दर्शन कर निहाल हुए आठ राज्यों के मुख्यमंत्री

Wed, 15 Dec 2021 08:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 15 Dec 2021 08:05 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में आठ राज्यों के सीएम व तीन डिप्टी सीएम ने अयोध्या में दर्शन-पूजन किया। इन सभी ने पहले माता सरयू का पूजन-अर्चन किया फिर हनुमानगढ़ी में आशीर्वाद लेकर रामलला के दरबार में शीश नवाया।

विज्ञापन
Ayodhya was blessed with the arrival of the guests: Tripura Chief Minister Biplab Kumar Deb reached the first wife
सरयू पूजन करते भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व अलग-अलग प्रदेशों के मुख्यमंत्री। - फोटो : amar ujala

विस्तार

काशी विश्वनाथ धाम कॉरीडोर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब बुधवार को आठ राज्यों की सरकार परमसत्ता भगवान श्रीराम की नगरी पहुंची तो अयोध्या की महिमा भी शिखर पर दिखी। आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित तीन उपमुख्यमंत्रियों ने अयोध्या की महिमा पूरे श्रद्धा से शिरोधार्य किया। सपरिवार रामलला सहित हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन व सरयू की आरती कर सभी मेहमान निहाल दिखे।

विज्ञापन


इससे पूर्व मुख्यमंत्रियों का हेलीकाप्टर अयोध्या एयरपोर्ट पर करीब 11:30 बजे उतरना शुरू हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में सभी मेहमानों का काफिला जब मुख्य मार्ग से होकर अयोध्या पहुंचा तो यह अहसास हो रहा था कि अयोध्या की स्वर्णिम संभानाएं भी प्रशस्त हो रही हैं। इनके स्वागत में सड़कें भी धुली हुईं थीं तो जगह-जगह सजे होर्डिंग्स भी इस यात्रा के मायने बताते दिख रहे थे। सभी मेहमान सीधे सरयू तट पहुंचे। यहां सरयू पूजन कर सभी मुख्यमंत्रियों ने पावन सलिला सरयू की आरती उतारी। अतिथियों ने दूध से मां सरयू का अभिषेक किया तो पावन जल अपने माथे पर लगाकर व चरणामृत लेकर आशीर्वाद भी मांगा।
विज्ञापन


इस दौरान करीब दो क्विंटल फूलों से सजे आरती घाट की भव्यता भी सभी को आकर्षित करती रही। यहां से सभी मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री सपरिवार हनुमानगढ़ी पहुंचे। हनुमानगढ़ी पहुंचने पर जेपी नड्डा सहित अन्य मुख्यमंत्रियों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए तो आस्था के सम्मान का संकल्प भी दिखा। सभी अतिथियों ने अयोध्या के राजा बजरंगबली के दरबार में पूजन-अर्चन कर परिक्रमा भी की। पुजारी रमेश दास व पुजारी राजूदास ने सभी को पूजन-अर्चन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित मुख्यमंत्रियों का गद्दीनशीन महंत प्रेमदास ने रामनामी व माला पहनाकर स्वागत किया तो मुख्यमंत्रियों ने भी पूरे आदरभाव से गद्दीनशीन का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रदेश सरकार के पयर्टन एवं संस्कृति मंत्री डॉ.नीलकंठ तिवारी, सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष रवि शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

राममंदिर निर्माण देखकर अभिभूत हुए सभी मुख्यमंत्री

हनुमानगढ़ी दर्शन के बाद सभी अतिथि सपरिवार रामलला के दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला के सम्मुख अपनी श्रद्धा निवेदित की। रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने सभी अतिथियों को रामनामी, रामचरितमानस व रामलला का प्रसाद भेंट किया। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री राममंदिर निर्माण स्थल पहुंचे। जहां श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी महंत दअआनेंद्र दास, डॉ.अनिल मिश्र, बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र,द्वारा सभी को राममंदिर का मॉडल भेंटकर स्वागत सत्कार किया गया। इसके बाद एलएंडटी के इंजीनियरों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से राममंदिर निर्माण की पूरी प्रक्रिया से आठ राज्यों की सरकारों को अवगत कराया गया। चंपत राय ने बताया कि अभी राममंदिर के नींव के दूसरे चरण का काम चल रहा है। विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने 15 मिनट के डॉक्यमेंट्री फिल्म के जरिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अयोध्या के विजन डॉक्यूमेंट-2047 से भी रूबरू कराया गया।

इन राज्यों के सीएम व डिप्टी सीएम ने किया दर्शन-पूजन
प्रदेश- मुख्यमंत्री
मध्यप्रदेश- शिवराज सिंह चौहान
गोवा- प्रमोद सावंत
अरूणाचल प्रदेश- पेेमा खांडू
मणिपुर-एन बीरेन सिंह
त्रिपुरा- बिप्लव कुमार देब
हरियाणा- मनोहर लाल खट्टर
गुजरात- भूपेंद्र भाई पटेल
असम- हिमंता बिस्वासरमा

डिप्टी सीएम
बिहार- सीएम रेणु देेेवी
बिहार- तार किशोर प्रसाद
अरूणाचल प्रदेश- चोना मीन
नागालैंड- यथंगो पट्टन
गोवा- चंद्रकांत कावेलकर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed