फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Two lakh devotees will be able to stay together in the Ram temple complex, there was a churning on the pilgrim facilities in the meeting of the temple construction committee

अयोध्या: राममंदिर परिसर में एक साथ रुक सकेंगे दो लाख श्रद्धालु, निर्माण समिति की बैठक में सुविधाओं पर हुआ मंथन 

Wed, 16 Mar 2022 09:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 16 Mar 2022 09:19 PM IST
सार

राममंदिर परिसर में एक साथ दो लाख श्रद्धालु रुक सकें इसको लेकर कार्ययोजना बनाई जा रही है। बैठक में राममंदिर निर्माण के साथ-साथ 70 एकड़ के परिसर के विकास को लेकर भी चर्चा की गई है।

विज्ञापन
Ayodhya: Two lakh devotees will be able to stay together in the Ram temple complex, there was a churning on the pilgrim facilities in the meeting of the temple construction committee
ram mandir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक दूसरे दिन बुधवार को समाप्त हुई। बैठक में तीर्थयात्री सुविधाओं पर मंथन किया गया। राममंदिर परिसर में एक साथ दो लाख श्रद्धालु रुक सकें इसको लेकर कार्ययोजना बनाई जा रही है। बैठक में राममंदिर निर्माण के साथ-साथ 70 एकड़ के परिसर के विकास को लेकर भी चर्चा की गई है।

विज्ञापन


राममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक के दूसरे दिन भक्तों की सुविधाओं व मंदिर परिसर के विकास को लेकर मंथन हुआ है। कार्यदायी संस्था व ट्रस्ट के इंजीनियरों ने निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के समक्ष प्रेजेंटेशन के जरिए यात्री सुविधाओं के लिए क्या होना है, इसकी जानकारी दी। बैठक के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि तीर्थयात्रियों की सुविधाओं पर मंथन हुआ है। अनेक प्रकार के तीर्थयात्री आएंगे। हम दीर्घकालिक योजना पर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कहा कि दो लाख भक्त एक साथ परिसर में रुक सकें इसकी तैयारी की जा रही है। परिसर में 50 हजार श्रद्धालुओं का सामान रखने की व्यवस्था होगी। साथ ही परिसर में अग्निशमन केंद्र की भी स्थापना की जाएगी। पानी स्टोरेज की भी सुविधा पर ध्यान है। परिसर में भक्तों के लिए प्रसाधन की भी व्यवस्था होगी। भक्तों के जूता-चप्पल उतारने का इंतजाम क्या होगा इस पर चर्चा हुई। थके हुए लोग आराम कहां करेंगे, कितनी क्षमता का भवन बनाना है, इस पर विचार हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपत राय ने कहा कि दिव्यांगों, बुर्जुगों के लिए कैसी व्यवस्था की जानी है, इस पर वृहद चर्चा हुई है। राममंदिर निर्माण के साथ-साथ 70 एकड़ के परिसर को विकसित करने पर भी मंथन हुआ है। परिसर में बनने वाले अन्य प्रकल्पों का लेकर इंजीनियरों ने अपना प्रजेंटेशन दिया है। बैठक में ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, ट्रस्टी बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र सहित राममंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा व ट्रस्ट व कार्यदाई संस्था एलएंडटी व टाटा के इंजीनियर मौजूद रहे।


राममंदिर का 30 प्रतिशत काम पूरा 
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राममंदिर निर्माण का काम जोरों पर चल रहा है। अब तक 30 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। तकनीकी काम है इसलिए बहुत जल्दबाजी नहीं की जा सकती। अभी नींव के ऊपर 21 फीट ऊंची प्लिंथ का काम चल रहा है। एक सवाल के जवाब में कहा कि अयोध्या में व्यापारियों का व्यापार निरंतर बढ़ना है। तीस वर्षों में दोगुना से चार गुना व्यापार हो गया है, आगे दस गुना होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed