फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Two laborers trapped due to borewell collapse, one died, debris was removed, the other is undergoing treatment

अयोध्या : बोरवेल धंसने से दो मजदूर फंसे, एक की मौत, मलबा हटाकर निकाला गया, दूसरे का चल रहा इलाज

Sun, 01 May 2022 08:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 01 May 2022 08:28 PM IST
सार

ग्रामीण और परिजन घायल अवस्था में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदौली पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने तैय्यब को मृत घोषित कर दिया जबकि फिरोज को इलाज के लिए भर्ती कर लिया।

विज्ञापन
Ayodhya: Two laborers trapped due to borewell collapse, one died, debris was removed, the other is undergoing treatment
बोरवेल (फाइल फोटो)

विस्तार

रुदौली (अयोध्या) में थाना मवई के ग्राम पारा पहाड़पुर में मजदूर दिवस पर बोरवेल में घुसे दो मजदूर बोरवेल धसने से दब गए। मलबा हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला गया, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रूदौली ले जाते समय एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


थाना मवई के ग्राम पारा पहाड़पुर मजरे पूरेकारी के निवासी इब्राहिम पुत्र याकूब के खेत में रविवार को बोरिंग हो रही थी। बोरिंग के 10 फुट गहरे बोरबेल में तैय्यब (45) पुत्र उस्मान निवासी ग्राम पारा पहाड़पुर व फिरोज (30) दोपहर में उतरे। इस दौरान बोरवेल की दीवार की मिट्टी बोरवेल में घुसे युवकों पर गिर गई, जिसमें दोनों दब गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को बोरवेल से निकाला गया।
विज्ञापन


ग्रामीण और परिजन घायल अवस्था में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदौली पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने तैय्यब को मृत घोषित कर दिया जबकि फिरोज को इलाज के लिए भर्ती कर लिया। कोतवाल शशिकांत यादव ने कहा कि मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रुदौली क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि मौके पर लेखपाल को बुलाया गया है, मृतक के परिवार को हर संभव सरकारी मदद दिलवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed