{"_id":"653fa5718cad04e7220888d3","slug":"ayodhya-those-coming-to-pran-pratistha-will-get-every-information-on-one-phone-call-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा में आने वालों को एक फोन कॉल पर मिलेगी हर जानकारी, ट्रस्ट ने जारी किए व्हाट्सअप नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा में आने वालों को एक फोन कॉल पर मिलेगी हर जानकारी, ट्रस्ट ने जारी किए व्हाट्सअप नंबर
Mon, 30 Oct 2023 06:16 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 30 Oct 2023 06:16 PM IST
सार
कार्यालय से ही भक्तों को टेंट सिटी, रसोई, चिकित्सा कैंप की जानकारी मिल जाएगी। इससे भक्तों को भटकना नहीं पड़ेगा। जरूरत पड़ने पर भक्तों को जहां वे जाना चाहेंगे, वहां तक पहुंचाने का इंतजाम भी किया जाएगा।
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण अपने अंतिम दौर में है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले भक्तों को एक ही जगह पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देने की व्यवस्था की है। रामघाट स्थित कार्यशाला में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व्यवस्था कार्यालय खोला गया है। यहां पर कार्यालय प्रमुख की भी तैनाती की गई है। यह कार्यालय फरवरी के अंत तक संचालित रहेगा।
विज्ञापन
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 15 जनवरी से फरवरी के अंत तक करीब एक करोड़ भक्त अयोध्या आएंगे। उनको बेहतर व्यवस्था मिले इसके लिए कार्ययोजना बन रही है। इन भक्तों के रहने, खाने से लेकर इलाज तक के इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
15 स्थानों पर सामुदायिक रसोई का संचालन किया जाएगा। साथ ही पांच स्थानों पर टेंट सिटी का भी निर्माण हो रहा है। इसके अलावा इलाज के लिए चिकित्सा कैंप भी लगाए जाने हैं। चूंकि देश के कोने-कोने व विदेशों से भी भक्त आएंगे, भक्तों की भाषाएं भी अलग-अलग होंगी। ऐसे में रामघाट स्थित कार्यालय पर विभिन्न भाषाओं के जानकार वेद कौस्तुभ को कार्यालय प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। यहां अन्य सहायकों की भी नियुक्ति की जा रही है।
विज्ञापन
कार्यालय से ही भक्तों को टेंट सिटी, रसोई, चिकित्सा कैंप की जानकारी मिल जाएगी। इससे भक्तों को भटकना नहीं पड़ेगा। जरूरत पड़ने पर भक्तों को जहां वे जाना चाहेंगे, वहां तक पहुंचाने का इंतजाम भी किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित सुविधाओं की जानकारी के लिए ट्रस्ट ने व्हाट्सएप नंबर-9076501171 व हेल्प डेस्क नंबर-8009522111 जारी किया है। इन नंबरों में फोन या मैसेज करके जरूरी जानकारी ली जा सकेगी।