फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: This time, a world record of 1251 Maha Aartis will be created on Deepotsav

Ayodhya: दीपोत्सव पर इस बार 1251 महाआरती का बनेगा विश्व रिकॉर्ड, राम की पैड़ी पर जलेंगे 26 लाख दीये

Mon, 22 Sep 2025 10:06 PM IST
ishwar ashish आदर्श शुक्ल, अमर उजाला, अयोध्या
आदर्श शुक्ल, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 22 Sep 2025 10:06 PM IST
सार

अयोध्या का विश्व प्रसिद्ध दीपोत्सव 19 अक्तूबर को अपने ही दो विश्व रिकॉर्ड को तोड़ कर नया इतिहास रचेगा। इसमें राम की पैड़ी के घाटों पर 26 लाख दीप एक साथ प्रज्ज्वलित करने के साथ सरयू की महाआरती भी शामिल है।

विज्ञापन
Ayodhya: This time, a world record of 1251 Maha Aartis will be created on Deepotsav
दीपोत्सव (फाइल फोटो)

विस्तार

दीपोत्सव पर इस बार 1251 अर्चक एक साथ सरयू की महाआरती कर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 2024 के दीपोत्सव में 1100 अर्चकों ने एक साथ सरयू की महाआरती कर विश्व कीर्तिमान रचा था।

विज्ञापन


अयोध्या का विश्व प्रसिद्ध दीपोत्सव 19 अक्तूबर को अपने ही दो विश्व रिकॉर्ड को तोड़ कर नया इतिहास रचेगा। इसमें राम की पैड़ी के घाटों पर 26 लाख दीप एक साथ प्रज्ज्वलित करने के साथ सरयू की महाआरती भी शामिल है। रामनगरी में सरयू के तट पर प्रतिदिन 5100 बत्ती की महाआरती होती है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक शामिल होते हैं। रामलला के दर्शन के लिए आने वाले कई विशिष्ट मेहमान भी महाआरती का हिस्सा बनते रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में बदले नियम, पंचनामा, गिरफ्तारी, व्यक्तिगत तलाशी में नहीं लिखी जाएगी जाति, गाड़ियों पर लिखवाने पर होगा चालान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में इंटर पास युवा बनेंगे होमगार्ड, 44 हजार पदों पर होंगी नियुक्तियां; पुलिस की तरह ही होगा फिजिकल


भव्य मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 2024 के दीपोत्सव में सीएम योगी की पहल पर शंख और घंटा-घड़ियाल की सुमधुर ध्वनि के बीच पहली बार 1100 अर्चकों की ओर से एक साथ सरयू की महाआरती की गई थी। इस महाआरती ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था। इस बार 151 अर्चकों की संख्या बढ़ाने की तैयारी है। इसके माध्यम से नया विश्व रिकॉर्ड तो बनेगा ही, साथ में दीपोत्सव अपने पुराने कीर्तिमान को भी तोड़ेगा।

मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने अमर उजाला को बताया कि इस संबंध में पर्यटन विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों से वार्ता चल रही है। प्रारंभिक सहमति भी बन गई है। पिछले दीपोत्सव पर महाआरती के लिए आरक्षित किए गए सरयू के घाटों के दायरे को बढ़ाया जाएगा। इससे पहले इतनी संख्या में साधु-संतों ने कभी सामूहिक आरती नहीं की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दीपोत्सव के अन्य गणमान्य अतिथि भी इस महाआरती का हिस्सा बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed