फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: The second Prana Pratishtha ceremony of Ram Mandir will begin on June 3 at 6:30 am.

Ayodhya: तीन जून को सुबह 6.30 बजे शुरू हो जाएगा राम मंदिर का दूसरा प्राण प्रतिष्ठा समारोह, ये है तैयारी

Mon, 02 Jun 2025 02:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 02 Jun 2025 02:40 PM IST
सार

अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह तीन जून से प्रारंभ हो जाएगा। पांच जून को सीएम योगी खुद मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
Ayodhya: The second Prana Pratishtha ceremony of Ram Mandir will begin on June 3 at 6:30 am.
अयोध्या का राम मंदिर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि में तीन जून को सुबह 6:30 बजे से दूसरे प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत हो जाएगी। तीन जून से शुरू होकर पांच जून तक चलने वाले इस समारोह में राम जन्मभूमि के पहले तल पर राम दरबार, परकोटा के छह मंदिर शिवलिंग, गणपति, हनुमान, सूर्य, भगवती और अन्नपूर्णा, साथ में शेषावतार मंदिर, इन आठ मंदिरों में देव विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

विज्ञापन


मुख्य समारोह और विशेष अनुष्ठान पांच जून को सुबह 11:25 बजे होगा। इस दौरान प्राण प्रतिष्ठा का अंतिम पूजन किया जाएगा  इसके बाद भोग, आरती होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।  
विज्ञापन


यह सुखद संयोग है कि पांच जून को गंगा दशहरा का पवित्र पर्व है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी है। 101 वैदिक कर्मकांडी तीनों दिन प्राण प्रतिष्ठा के विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed