फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: The body of suspected terrorist Abdul arrives at his home, sparking uproar; he was accused of plott

अयोध्या: घर पहुंचा संदिग्ध आतंकी अब्दुल का शव, मचा कोहराम; राम मंदिर उड़ाने की साजिश का था आरोप

Wed, 11 Feb 2026 09:35 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 11 Feb 2026 09:35 AM IST
सार

Terrorist Abdul: राम मंदिर को उड़ाने के आरोपी संदिग्ध आतंकी अब्दुल का शव अयोध्या के मिल्कीपुर इलाके में बुधवार सुबह पहुंचा। 

विज्ञापन
Ayodhya: The body of suspected terrorist Abdul arrives at his home, sparking uproar; he was accused of plott
अयोध्या पहुंचा संदिग्ध आतंकी अब्दुल का शव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राम मंदिर पर हमले की साजिश में आरोपी संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान का शव लेकर परिजन बुधवार सुबह सात बजे मजनाई गांव पहुंचे। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। रविवार की रात फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद ग्रेनेड व डेटोनेटर के साथ पकड़े गए राम मंदिर पर हमले की साजिश के आरोपी संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की साथी कैदी अरुण चौधरी ने हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


सोमवार को उसके पिता अबू बकर व चाचा उस्मान शव लाने फरीदाबाद गए थे। बुधवार सुबह सात बजे दोनो एम्बुलेंस से शव लेकर पैतृक फव मजनाई गांव पहुंचे।जहां परिजनों के साथ रिश्तेदारों, सगे संबंधियों व लोग पहले से ही मौजूद थे।शव के पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।परिजन चीखने चिल्लाने लगे।
विज्ञापन


शव को दफन करने की सभी तैयारियां पहले से ही गांव के समीप स्थित कब्रिस्तान में की गई थी। परिजनों व नाते रिस्तेदारों के अंतिम दीदार के पश्चात शव को गांव में ही स्थित रहबरे इस्लामिया मदरसे में ले जाया गया जहां जनाजे की नमाज इमाम अब्दुल मजीद द्वारा पढ़ाई गई।उसके बाद जनाजा कब्रिस्तान पहुंचा और करीब आठ बजे शब को सुपुर्दे खाक किया गया।इस दौरान क्षेत्रधिकारी मिल्कीपुर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स तैनात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed