फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Ramlala will be seated on the silver carousel along with all four brothers, Jhoolnotsav will spread f

अयोध्या: चारों भाइयों सहित रजत हिंडोले पर विराजमान होंगे रामलला, नौ अगस्त से बिखरेगी झूलनोत्सव की छटा

Sun, 04 Aug 2024 11:02 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 04 Aug 2024 11:02 AM IST
सार

Jhoolnotsav in ayodhya: अयोध्या में नौ अगस्त से झूलनोत्सव शुरू हो रहा है। रामलला समेत चारों भाईयों की उत्सव मूर्ति को रजत हिंडोले पर विराजमान कर रोजाना सांस्कृतिक संध्या सजाई जाएगी।

विज्ञापन
Ayodhya: Ramlala will be seated on the silver carousel along with all four brothers, Jhoolnotsav will spread f
अयोध्या राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 रामनगरी के सैकड़ों मंदिरों में झूलन उत्सव का उल्लास सावन शुक्ल तृतीया से छलकने लगेगा। जबकि कुछ मंदिरों में पंचमी तिथि यानि नौ अगस्त से झूलन महोत्सव की धूम होगी। रामलला के दरबार में भी सावन शुक्ल पंचमी तिथि से झूलन महोत्सव की धूम होगी। इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। रामलला समेत चारों भाईयों की उत्सव मूर्ति को रजत हिंडोले पर विराजमान कर रोजाना सांस्कृतिक संध्या सजाई जाएगी।

विज्ञापन


रामनगरी का ऐतिहासिक सावन झूला मेला सात अगस्त से शुरू होगा। अयोध्या के मंदिरों में झूलनोत्सव की अलग-अलग परंपरा है। रामलला के दरबार में झूलनोत्सव पंचमी तिथि से शुरू होता है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला समेत चारों भाईयों की उत्सव मूर्ति को रजत हिंडोले पर विराजमान कर झूलनोत्सव मनाया जाएगा। रामलला के लिए 2022 में ही 21 किलो चांदी से झूला तैयार कराया गया था। हर रोज शाम छह से सात बजे तक सांस्कृतिक संध्या भी सजेगी।
विज्ञापन


राम मंदिर के दूसरे तल का 50 फीसदी काम पूरा
राम मंदिर निर्माण कार्य की गति भी तेज कर दी गई है। उधर राम मंदिर के द्वितीय तल का काम तेजी से चल रहा है। द्वितीय तल का निर्माण नवंबर के पहले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। दूसरे तल की ऊंचाई 19.5 फीट होगी। अब तक 10 फीट ऊंचाई तक के स्तंभ लग गए हैं। इस लिहाज से द्वितीय तल का करीब 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के अनुसार ही राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। दिसंबर तक शिखर सहित मंदिर का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। द्वितीय तल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शिखर को अंतिम स्पर्श प्रदान किया जाएगा। इसके बाद शिखर के ऊपर धर्म ध्वज लगाने का काम शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed