फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Ram Temple: Work started in three shifts

अयोध्या राम मंदिर: प्राण प्रतिष्ठा को बाकी रह गए महज 57 दिन, तीन शिफ्टों में शुरू किया गया काम

Sat, 25 Nov 2023 11:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 25 Nov 2023 11:06 PM IST
सार

राम जन्मभूमि परिसर को सजाने का काम भी तेज कर दिया गया है। मंदिर निर्माण की गति बढ़ा दी गई है। 3500 मजदूर तीन शिफ्टों में काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Temple: Work started in three shifts
ayodhya - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसके लिए अब महज 57 दिन का समय शेष बचा है। मंदिर का काम समय से पूरा हो सके इसलिए अब यहां का काम तीन शिफ्टों में किया जा रहा है। 

विज्ञापन


 प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अब महज 57 दिन बचे हैं। ऐसे में राम जन्मभूमि परिसर को सजाने का काम भी तेज कर दिया गया है। मंदिर निर्माण की गति बढ़ा दी गई है। 3500 मजदूर तीन शिफ्टों में काम कर रहे हैं। मंदिर के भूतल की फर्श का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। फर्श पर शुभता के प्रतीकों को भी उकेरा जा रहा है।
विज्ञापन


राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के पहले राम जन्मभूमि परिसर की अधिकांश योजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य। इस कारण काम की गति बढ़ा दी गई है। 8-8 घंटे की तीन शिफ्ट में मजदूर काम कर रहे हैं। मकराना संगमरमर से फर्श को सजाने का काम 90 फीसदी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 फर्श में चित्रकारी यानि इन-ले का काम भी अंतिम दौर में है। वहीं परिसर में सड़कों के निर्माण की गति भी बढ़ा दी गई है। परकोटे का प्रवेश द्वार 31 दिसंबर तक बन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed