फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Ram Temple: There will be facility for 25 thousand devotees on the day of Pran Pratishtha

अयोध्या राम मंदिर : प्राण प्रतिष्ठा के दिन होगी 25 हजार भक्तों के लिए व्यवस्था, भूतल का काम पूरा

Fri, 25 Aug 2023 10:32 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 25 Aug 2023 10:32 PM IST
सार

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि बैठक में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आने वाले ऐसे 25 हजार श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था करने पर विमर्श हुआ जिनके पास रहने-खाने का इंतजाम नहीं होगा। इनके लिए जगह-जगह भंडारे का आयोजन होगा। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Temple: There will be facility for 25 thousand devotees on the day of Pran Pratishtha
प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूरे अयोध्या में तैयारियां चल रही हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार से शुरू हुई। मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन ने बैठक से पहले राममंदिर समेत अन्य परियोजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया। इसके बाद रामजन्मभूमि परिसर स्थित एलएंडटी के दफ्तर में बैठक का दौर शुरू हुआ। पहले दिन की बैठक में मंदिर सहित सभी दस परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट नृपेंद्र मिश्र के समक्ष प्रस्तुत की गई। इसमें बताया गया कि दिसंबर तक राममंदिर का तीर्थयात्री सुविधा केंद्र तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र ने बताया कि तीर्थयात्री सुविधा केंद्र में 25 हजार श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था होगी। सुविधा केंद्र लिफ्ट, रैंप आदि आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। मंदिर के भूतल का काम अंतिम स्पर्श की ओर है। भूतल में मूर्तिकारी का काम चल रहा है व मंदिर की आंतरिक परिक्रमा की फर्श बनाई जा रही है। परकोटे का काम भी चल रहा है। जहां-जहां परकोटा निर्माण से मंदिर निर्माण कार्य में बाधा नहीं आएगी वहां काम चलता रहेगा, शेष परकोटा निर्माण मंदिर बनने के बाद होगा। बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, निर्माण प्रभारी गोपालजी, ट्रस्ट के इंजीनियर जगदीश आफले सहित कार्यदायी संस्था के इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन


25 हजार श्रद्धालुओं के लिए होगी व्यवस्था

मंदिर निर्माण समिति की बैठक से पहले प्राण प्रतिष्ठा प्रबंधन योजना समिति की बैठक भी हुई। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि बैठक में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आने वाले ऐसे 25 हजार श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था करने पर विमर्श हुआ जिनके पास रहने-खाने का इंतजाम नहीं होगा। इनके लिए जगह-जगह भंडारे का आयोजन होगा। टेंट सिटी बनाकर इनके रहने के इंतजाम होंगे। श्रद्धालु खाना खुद भी बना सकें इसके लिए लकड़ी, कोयला, गेंहू, चावल, दाल, तेल आदि का इंतजाम भी किया जाएगा। यह इंतजाम जिला प्रशासन करेगा। खर्चा ट्रस्ट उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed