फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Ram Temple: The foundation of Ram temple has become 11 feet high, 14 layers ready, the foundation will be prepared with granite and Mirzapur stones

राम मंदिर : 11 फीट ऊंची हो गई नींव, 14 लेयर तैयार, ग्रेनाइट और मिर्जापुर के पत्थरों से बनेगा फाउंडेशन

Sun, 11 Jul 2021 08:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 11 Jul 2021 08:19 PM IST
सार

राममंदिर के गर्भगृह को आकार देने के लिए एक मजबूत चट्टान तैयार की जा रही है। इसके लिए  400 फीट लंबा, 300 फीट चौड़ा, 45 से 50 फीट गहरा क्षेत्र तैयार किया गया है। इसका मलबा वहां से हटा दिया गया है।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Temple: The foundation of Ram temple has become 11 feet high, 14 layers ready, the foundation will be prepared with granite and Mirzapur stones
राम जन्मभूमि परिसर में लेयर डालकर भरी जा रही नींव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि परिसर में राम मंदिर की नींव के लिए खोदे गए करीब 50 फीट गहरे गड्ढे को 11 फीट ऊपर तक भरा जा चुका है। नींव के गड्ढे को आरसीसी प्रणाली से भरा जा रहा है। इसके लिए 12 इंच की लेयर डालकर उसे रोलर के जरिए कंपैक्ट किया जाता है। राममंदिर की नींव कुल 44 लेयर में भरी जानी है, जिसमें से अभी तक 14 लेयर डाली जा चुकी है। नींव भराई का काम पूरा होने के बाद ग्रेनाइट और मिर्जापुर के पत्थरों को मिलाकर फाउंडेशन तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन


राममंदिर के गर्भगृह को आकार देने के लिए एक मजबूत चट्टान तैयार की जा रही है। इसके लिए  400 फीट लंबा, 300 फीट चौड़ा, 45 से 50 फीट गहरा क्षेत्र तैयार किया गया है। इसका मलबा वहां से हटा दिया गया है। अब गिट्टी, पत्थरों का चूरा, कोयले की राख और सीमेंट आदि से इंजीनियरों के निर्देशन में यह गड्ढे भरे जा रहे हैं। ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र बताते हैं कि नींव की कुल 14 लेयर तैयार हो चुकी है। अब तक 11 फीट तक नींव की भराई पूरी की जा चुकी है। 44 लेयर में नींव भरी जानी है, अभी 30 और लेयर डाली जाएगी। लेयर डालने के बाद करीब 50 फीट गहरे क्षेत्र में एक ठोस चट्टान बनकर तैयार होगी। उस चट्टान के ऊपर फर्श को ऊंचा करने का काम होगा। ग्रेनाइट और मिर्जापुर के बलुआ पत्थरों को मिलकर फर्श को ऊपर उठाया जाएगा। करीब 16 फीट ऊंचे इसी मजबूत चट्टान पर गर्भगृह आकार लेगा। अक्तूबर माह के अंत तक नींव भराई का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


मंदिर निर्माण की प्रगति से रू-ब-रू होंगे देश भर के संत
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अब देश भर के संत-धर्माचार्यों को राममंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराने की योजना बना रहा है। संघ के निर्देश पर ट्रस्ट ने यह योजना बनाई है। इसी योजना के तहत विगत दिनों रामनगरी अयोध्या के संत-धर्माचार्यों को राममंदिर निर्माण का दर्शन कराया गया। बारी-बारी से संतों को समूह में ले जाकर राममंदिर निर्माण की प्रगति ट्रस्ट द्वारा दिखाई गई है। साथ ही उन्हें राममंदिर निर्माण की पूरी प्रक्रिया से भी अवगत कराया जा रहा है। अयोध्या के संतों के बाद अब देश के अन्य राज्यों के संतों को अयोध्या आने का आमंत्रण भेजा रहा है। इसके पीछे संतों को मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराने का मकसद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed