फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Ram Temple: Ramlala will tour the city on January 17

अयोध्या राम मंदिर: 17 जनवरी को रामलला करेंगे नगर भ्रमण, 22 जनवरी को मृगशिरा नक्षत्र में होगी प्राणप्रतिष्ठा

Thu, 12 Oct 2023 07:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 12 Oct 2023 07:51 PM IST
सार

प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के लिए बनाई गई समिति के एक सदस्य ने बताया कि रामलला की प्राणप्रतिष्ठा 22 जनवरी को दिन में 11:30 से 12:30 बजे के बीच पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होगी।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Temple: Ramlala will tour the city on January 17
पूरी अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा के लिए सजाई जा रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राममंदिर निर्माण के साथ ही रामलला के प्राणप्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां भी तेज हो चली हैं। रामलला की प्राणप्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त सामने आ गया है। रामलला की प्राणप्रतिष्ठा 22 जनवरी को मृगशिरा नक्षत्र में होगी। समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 16 जनवरी से प्रारंभ हो जाएगा।

विज्ञापन


प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के लिए बनाई गई समिति के एक सदस्य ने बताया कि रामलला की प्राणप्रतिष्ठा 22 जनवरी को दिन में 11:30 से 12:30 बजे के बीच पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होगी। प्राणप्रतिष्ठा का अनुष्ठान 16 जनवरी से शुरू होगा। इस दिन मंदिर ट्रस्ट की ओर से नियुक्त यजमान द्वारा प्रायश्चित, सरयू नदी के तट पर दशविध स्नान, विष्णु पूजन और गोदान होगा। 17 जनवरी को मूर्ति के साथ अयोध्या धाम में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा रामनगरी के पांचकोस की परिधि में भ्रमण करेगी।
विज्ञापन


18 जनवरी केा प्राणप्रतिष्ठा की विधि प्रारंभ कर दी जाएगी। जिसमें वास्तु पूजन, वरूण पूजन आदि होगा। 19 को अग्निस्थापना और 20 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह को सरयू से लाए गए 81 कलशों के जल से धोने के बाद वास्तु शांति और अन्नाधिवास कर्मकांड किया जाएगा। 21 जनवरी को रामलला को 125 कलशों से दिव्य स्नान कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


22 जनवरी को मृगशिरा नक्षत्र में प्राणप्रतिष्ठा होगी। इसमे षोडशोपचार के बाद मूर्ति का अक्षत पूजन होगा इसके बाद नए मंदिर में विराजमान रामलला की पहली आरती उतारी जाएगी। ट्रस्ट की ओर से पहले ही बताया जा चुका है कि राममंदिर भक्तों के लिए गणतंत्र दिवस से खोल दिया जाएगा। इस दिन से देश-विदेश के रामभक्त अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed