फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Ram temple construction gained momentum, 200 laborers increased, target is to complete it by April 2

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण में आई तेजी, बढ़ाए गए 200 मजदूर, अप्रैल 2025 तक पूरा करने का है लक्ष्य

Sun, 04 Aug 2024 10:53 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 04 Aug 2024 10:53 AM IST
सार

Ayodhya:अयोध्या राम मंदिर के काम में तेजी आई है। काम तय समय से पूरा हो इसके लिए 200 मजदूर बढ़ाए गए हैं। अप्रैल 2025 तक मंदिर निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। 

विज्ञापन
Ayodhya: Ram temple construction gained momentum, 200 laborers increased, target is to complete it by April 2
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम मंदिर निर्माण की गति तेज करने की कवायद शुरू हो गई है। इसी क्रम में पर कोटा निर्माण की गति बढ़ा दी गई है। पर कोटा निर्माण के लिए 200 मजदूरों को और लगा दिया गया है। पर कोट का निर्माण कर अप्रैल 2025 का पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


750 मीटर लंबे व 14 फीट ऊंचे परकोटे में कुल आठ लाख क्यूबिक फीट पत्थर लगने हैं। अब तक करीब 4.25 लाख क्यूबिक फीट पत्थर ही लग पाए हैं। मौसम की प्रतिकूलता और मजदूरों की कमी के चलते पर कोटा निर्माण की गति धीमी हो गई थी। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने भी निर्माण की धीमी गति पर चिंता व्यक्त की थी। 
विज्ञापन


अब मजदूरों की संख्या बढ़ाकर काम की गति तेज कर दी गई है। परकोटा निर्माण का कार्य 50 फीसदी पूरा हो चुका है। सात फीट ऊंचाई तक पत्थर लग गए हैं। छह लाख क्यूबिक फीट पत्थर भी आ चुके हैं। पर कोटे मे बन रहे छह मंदिरों का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। माता भगवती के मंदिर का निर्माण कार्य तेज हो गया है। वहीं राम मंदिर निर्माण के लिए मजदूरों की संख्या भी जल्द बढ़ाई जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed