फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Ram temple became the first choice of tourists, more tourists visited than Taj Mahal, it also came ou

अयोध्या: पर्यटकों की पहली पसंद बना रामंदिर, ताजमहल से ज्यादा पहुंचे पर्यटक, कमाई में भी निकला आगे

Sat, 06 Apr 2024 09:44 AM IST
रोहित मिश्र नितिन मिश्र,अमर उजाला , अयोध्या
नितिन मिश्र,अमर उजाला , अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 06 Apr 2024 09:44 AM IST
सार

Top Tourist Places in UP: यूपी में अब राममंदिर पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है। टूरिस्टों की संख्या के मामले में अब राम मंदिर ताजमहल से आगे निकल गया है। कमाई के मामले में भी कुछ ऐसा ही है। 

विज्ञापन
Ayodhya: Ram temple became the first choice of tourists, more tourists visited than Taj Mahal, it also came ou
ayodhya ram mandir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब पर्यटकों की पहली पसंद ताज महल नहीं, बल्कि काशी विश्वनाथ और राममंदिर हैं। पर्यटन विभाग के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। पिछले साल काशी के बाद सबसे ज्यादा लोग अयोध्या पहुंचे हैं। मंदिर-मस्जिद विवाद के चलते सदियों तक संतप्त रही अयोध्या अब धार्मिक पर्यटन का हब बन चुकी है। रामनगरी के सर्वांगीण विकास के लिए 34 हजार करोड़ की परियोजनाएं आकार ले रही हैं। सुविधाएं बढ़ी हैं तो रामनगरी में पर्यटन भी बढ़ा है।

विज्ञापन


गलियारे ने काशी तो राममंदिर ने अयोध्या की सूरत बदल दी है। स्वदेशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। दीपोत्सव जैसे आयोजन ने अयोध्या को ग्लोबल पहचान दिलाई है। घाटों के सुंदरीकरण, राम की पैड़ी की भव्यता, प्राचीन मंदिरों का सुंदरीकरण, भक्ति का अहसास कराते रास्ते आदि विभिन्न योजनाओं से अयोध्या की सुंदरता बढ़ी है, जिसने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया है। 
विज्ञापन


यह वही अयोध्या है, जहां 2019 से पहले लोग आने से कतराते थे। नौ नवंबर 2019 को राममंदिर के हक में निर्णय आने के बाद रामलला जैसे ही टेंट से आजाद हुए, अयोध्या का भी गौरव लौटने लगा। अयोध्या के आकर्षण का आलम यह है कि पिछले साल अयोध्या में काशी के बाद सबसे ज्यादा 5,75,15,423 श्रद्धालु पहुंचे। उपनिदेशक पर्यटन आरपी यादव बताते हैं कि आगरा से ज्यादा अब काशी व अयोध्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। आगरा में जहां हर साल 90 लाख से एक करोड़ लोग पहुंच रहे हैं, वहीं अयोध्या और काशी में पांच करोड़ से अधिक लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमाई में भी ताजमहल को टक्कर दे रहा राममंदिर
राममंदिर कमाई के मामले में भी ताजमहल से आगे निकल गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2022 में टिकटों की बिक्री से ताजमहल को 25,61,73,145 रुपये, जबकि 2021 में 9,53,41,75 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। उधर, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता बताते हैं कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद दो महीने में ही रामलला को करीब 15 करोड़ का दान प्राप्त हो चुका है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में सोने-चांदी व अन्य धातुएं भी प्राप्त भी हो रही हैं।

यूपी में यहां आए सबसे ज्यादा लोग

Ayodhya: Ram temple became the first choice of tourists, more tourists visited than Taj Mahal, it also came ou
काशी विश्वनाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या
2022 में आए 2,39,10,479
2023 में आए 5,75,15,423

काशी
2022 में आए 7,12,31,051
2023 में आए 8,40,41,155

आगरा
2022 में आए 94,70,667
2023 में आए90,60,665

मथुरा
2022 में आए 89,16,036
2023 में आए 93,25,124
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed