{"_id":"65a22ecaa0790beeaf0b4306","slug":"ayodhya-ram-mandir-pran-pratistha-programme-invitation-to-mayawati-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: मायावती को मिला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण, शामिल होने पर विहिप ने दिया ये जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: मायावती को मिला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण, शामिल होने पर विहिप ने दिया ये जवाब
Sat, 13 Jan 2024 12:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:10 PM IST
सार
अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती को भी आमंत्रित किया गया है। इसके लिए उन्हें आमंत्रण पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए उन्हें निमंत्रण भेजा गया है। विश्व हिंदू परिषद ने शनिवार को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा गया है। विहिप के अनुसार, उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है लेकिन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी।
विज्ञापन
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में फिल्म कलाकारों, वैज्ञानिकों, खिलाड़ियों सहित अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने मीडिया से कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी कुरियर से निमंत्रण भेजा गया था अगर उन्हें निमंत्रण नहीं मिला तो फिर से भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में सीटों का बंटवारा: सपा-कांग्रेस की बैठक टली, कांग्रेस बसपा को हर हाल में गठबंधन में लाने को इच्छुक
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: अखिलेश बोले- रामगोपाल वर्मा को दी गई सीट बांटने की जिम्मेदारी, बीते दो चुनाव होंगे आधार
बीते दिनों अखिलेश यादव ने कहा था कि अगर उन्हें आमंत्रित किया गया तो वह अयोध्या जाएंगे। हालांकि, उन्होंने बाद में कहा था कि जब भगवान श्रीराम बुलाएंगे तब वह अयोध्या जाएंगे। निमंत्रण मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा था कि मैं किसी ऐसे व्यक्ति के निमंत्रण पर कैसे जा सकता हूं जिसे मैं नहीं जानता।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उद्योगपति भी शामिल होंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अधीर रंजन चौधरी ने कार्यक्रम में शामिल होने से इंकार कर दिया।