फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Ram Mandir: Mahaprasad will be distributed to Ram Bhakts after Pran Pratishtha.

प्राण प्रतिष्ठा के बाद मिलेगा महाप्रसाद: पैकेट में दो लड्डू, सरयू नदी का जल... और ये चीजें होंगी शामिल

Sun, 21 Jan 2024 05:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 21 Jan 2024 05:05 PM IST
सार

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। ये महाप्रसाद सनातनी परंपरा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Mahaprasad will be distributed to Ram Bhakts after Pran Pratishtha.
Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या धाम में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अब कुछ ही घंटे शेष हैं। योगी सरकार ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने के लिए अयोध्या धाम को एक दुल्हन की तरह सजा दिया है। वहीं, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने वाले वीआईपी मेहमानों के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से महाप्रसाद तैयार कराया गया है। जो प्राण प्रतिष्ठा के बाद उन्हें भेंट किया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान मेहमानों को मंदिर परिसर में देशी घी से तैयार भोजन भी परोसे जाने की तैयारी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


पांच हजार किलो से अधिक सामग्री से तैयार किया गया महाप्रसाद
श्रीराम जन्भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मार्गदर्शन में गुजरात की भगवा सेना भारती गरवी गुजरात व सन्त सेवा संस्थान की ओर से महाप्रसाद तैयार किया जा रहा है, जिसे प्राण प्रतिष्ठा कार्यकम के बाद मेहमानों को वितरित किया जाएगा। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल भाई रावल ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से उन्हें तीन दायित्व सौंपे गये हैं। इसके तहत उन्हें महाप्रसाद तैयार करने के साथ संतों के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या में राममय हुईं कंगना: जगद्गुरू रामभद्राचार्य से की मुलाकात, बोलीं- आज पूरा देश भावुक है, यज्ञ में लिया भाग

ये भी पढ़ें - अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पूरी: ऐतिहासिक अवसर के लिए राम मंदिर तैयार, यहां देखें - अभी की तस्वीरें


उन्होंने बताया कि करीब 200 लोगों की टीम द्वारा 5 हजार किलो से अधिक सामग्री से महाप्रसाद को तैयार किया गया है। महाप्रसाद को शुद्ध देशी घी, बेसन, शक्कर और पंच मेवे से तैयार किया गया है। महाप्रसाद की शुद्धता का भी विशेष ध्यान रखा गया है, जिसमें सभी सामग्रियों को खुद संस्थान की ओर से निर्मित किया गया। महाप्रसाद की किसी भी सामग्री को बाजार से रेडीमेड नहीं लिया गया है। उन्हाेंने बताया कि महाप्रसाद के 20 हजार से अधिक पैकेट को तैयार किया गया है। इस पैकेट में दो लड्डू, सरयू नदी का जल, अक्षत, सुपारी की थैली और कलावा होगा। महाप्रसाद के पैकेट को सनातनी परंपरा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। संस्थान की ओर से 21 जनवरी को महाप्रसाद के पैकेट को ट्रस्ट को सौंप दिया गया है। 

मंदिर परिसर में मेहमानों को परोसा जाएगा सात्विक शाकाहारी भोजन
ट्रस्ट की ओर से रोजाना पांच हजार से अधिक संतों को प्रतिदिन भोजन कराया जा रहा है। साथ ही, उन्हें उदासीन आश्रम रानोपाली में ठहराया जा रहा है। इस दौरान संतों को एक किट दी जा रही हैं, जिसमें कंबल, तकिया और चादर शामिल है। इसके अलावा ट्रस्ट की ओर से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए मंदिर परिसर में भोजन की व्यवस्था की गई हैं। मेहमानों को फलाहारी, बाजरा आधारित व्यंजन के साथ सात्विक शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा। इन व्यंजनों को वाराणसी और दिल्ली के शेफ तैयार करेंगे। इसके अलावा मेहमानों को थेपला, बादाम बर्फी और मटर कचौरी भी परोसी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed