फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: President Draupadi Murmu spent four hours in Ramnagari, ate Paneer Paratha for lunch

अयोध्या: रामनगरी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिताए चार घंटे, लंच में खाया पनीर पराठा, किए रामलला के दर्शन

Wed, 01 May 2024 09:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 01 May 2024 09:01 PM IST
सार

President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को चार घंटे अयोध्या में रहीं। वह शाम को चार बजकर दस मिनट पर अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरीं और आठ बजकर दस मिनट पर यहां से रवाना हुईं। 

विज्ञापन
Ayodhya: President Draupadi Murmu spent four hours in Ramnagari, ate Paneer Paratha for lunch
हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्रसाद देते पुजारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय वायुसेना के विमान से सपरिवार अयोध्या पहुंची तो उनकी इस यात्रा के कई मायने निकाले जा रहे हैं। फिलहाल राष्ट्रपति की यह यात्रा पूरी तरह से धार्मिक रही। उन्होंने रामनगरी में चार घंटे बिताए। इस दौरान वे अनुष्ठानों में ही लीन रहीं। अपने हाव-भाव से भी वह दर्शाती रहीं कि वे सिर्फ और सिर्फ अयोध्या की महिमा में डूबने आई हैं।

विज्ञापन


हनुमानगढ़ी हो या फिर रामलला उन्होंने एक भक्त की मुद्रा में खुद को प्रस्तुत किया। सरयू तट पर मां सरयू के पूजन में विधिविधान पूर्वक सारे नियम किए। हनुमानगढ़ी पहुंची तो हनुमंतलला की आरती उतारी। आंखें बंद कर, सिर झुकाकर, हाथ जोड़े हुए राष्ट्रपति खड़ी थीं, तो ऐसा लग रहा था कि जैसे कि वह हनुमान जी से कोई कामना कर रहीं हों। सरयू तट पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले मां सरयू का दूध व पंचामृत से अभिषेक किया, चुनरी भी अर्पित की। पुजारी जो विधि बताते, राष्ट्रपति उसे भक्तिभाव से अपनातीं नजर आईं। जय सरयू माता, मइया जय सरयू माता...की स्तुति के बीच 2100 बत्ती की मां सरयू की महाआरती उतारी। आरती के संयोजक महंत शशिकांत दास व महंत मनीष दास ने राष्ट्रपति को प्रसाद अर्पित किया। यहां करीब 30 मिनट बिताने के बाद वे रामलला के दरबार पहुंची। रामजन्मभूमि परिसर में राष्ट्रपति ने एक घंटे से अधिक समय बिताया।
विज्ञापन


राम के साथ शिव का भी किया पूजन
 राष्ट्रपति रामलला के दरबार पहुंची तो बालक राम की अद्भुत छवि में डूब गईं। रत्नजड़ित हरे वस्त्र में रामलला की दिव्य छवि मनोहारी लग रही थी। यहां पूरे विधिविधान से रामलला की पूजा-अर्चना की। राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र व महंत दिनेंद्र दास ने राष्ट्रपति का अभिनंदन किया। ट्रस्ट की ओर से राष्ट्रपति को रामनामी वस्त्र, मंदिर का मॉडल व रामलला का प्रसाद अर्पित किया गया। उनके साथ मौजूद परिवार के सदस्यों और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का भी ट्रस्ट की ओर से अभिनंदन किया गया। रामलला के दर्शन के बाद राष्ट्रपति ने भगवान शिव का भी अभिषेक-पूजन किया। वे कुबेर टीला गईं, यहां विधि पूर्वक कुबेरेश्वर महादेव का अभिषेक-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंच में खाया मल्टीग्रेन की रोटी व पनीर का पराठा
राष्ट्रपति ने हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद सरयू अतिथि गृह में एक घंटे तक विश्राम किया। यहां उन्होंने दोपहर में लंच किया। लंच मे उन्हें मल्टीग्रेन की रोटी, गाय का घी, आलू और पनीर का पराठा परोसा गया। लंच में उनके साथ करीब 20 लोग शामिल रहे। इसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम को दी गई थी, व्यवस्था की निगरानी प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही कर रहे थे।


एयरपोर्ट पर राज्यपाल ने की अगवानी
महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के पहुंचने पर उनका स्वागत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने किया। साथ ही प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, एडीजी जोन अमरेंद्र सिंह सेंगर, आईजी प्रवीण कुमार, मंडलायुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी नितीश कुमार, एसएसपी राजकरण नैय्यर समेत सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने गुलाब का फूल देकर अभिनंदन किया।

राष्ट्रपति के दौरे की टाइम लाइन
- राष्ट्रपति का आगमन महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर- 4:10 बजे।
- हनुमानगढ़ी दर्शन-पूजन- 4:30 बजे।
- सरयू अतिथि गृह में विश्राम-4:40 बजे
- सरयू आरती स्थल पहुंची- 5:45 बजे
- सरयू आरती व अभिषेक- 6:00 बजे।
- राम मंदिर में प्रवेश किया- 6:50 बजे।
- राममला का दर्शन व आरती- 7:10 बजे।
- कुबेर टीला का दर्शन व पूजन-7:55 बजे।
- राम मंदिर से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान-8:10 बजे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed