{"_id":"663223ccdb8ee1765f089d19","slug":"ayodhya-president-draupadi-murmu-offers-prayer-to-ramlala-2024-05-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayodhya:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए रामलला के दर्शन, आरती में हुईं शामिल, सरयू तट का भी किया भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए रामलला के दर्शन, आरती में हुईं शामिल, सरयू तट का भी किया भ्रमण
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 01 May 2024 07:59 PM IST
सार
Draupadi Murmu Ayodhya visit :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को अयोध्याधाम पहुंचीं और सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। यहां उन्हें पुजारी राजू दास ने चांदी की गदा, चांदी का राम दरबार और गाय का प्रतिरूप भेंट किया।
विज्ञापन
1 of 4
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए रामलला के दर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए रामलला के दर्शन किए। रामलला के दर्शन करने के बाद वह संध्या आरती में भी शामिल हुईं। उन्होंने मंदिर के अंदर काफी वक्त गुजारा। इसके पहले उन्होंने हनुमान गढ़ी के दर्शन करने के साथ सरयू तट पहुंचकर आरती भी की थी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को अयोध्याधाम पहुंचीं और सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। यहां उन्हें पुजारी राजू दास ने चांदी की गदा, चांदी का राम दरबार और गाय का प्रतिरूप भेंट किया।
हनुमानगढ़ी का दर्शन करने के बाद राष्ट्रपति सरयू घाट के आरती स्थल पर पहुंचीं। जहां उन्होंने महाआरती में भाग लिया।
सरयू घाट पर चारों तरफ वेद मंत्रों की गूंज सुनाई दे रही है। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और यूपी सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही मौजूद हैं।
इसके पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पहुंचीं। जहां उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति अयोध्या धाम के लिए रवाना हुईं। एयरपोर्ट से लेकर अयोध्या धाम तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह आवागमन रोका गया है।
2 of 4
- फोटो : amar ujala
हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करने के बाद बाहर निकलतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।
3 of 4
- फोटो : amar ujala
राष्ट्रपति के स्वागत के लिए सजाया गया सरयू घाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
- फोटो : amar ujala
हनुमानगढ़ी में पुजारी राजू दास ने राष्ट्रपति को चांदी की गदा, चांदी का राम दरबार और गाय का प्रतिरूप भेंट किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।