फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Preparations for flag hoisting at the sub-temples of Ayodhya are in full swing

Ayodhya: अयोध्या के उप मंदिरों पर ध्वजारोहण की तैयारी तेज, माह के अंत तक होंगे आयोजन

Sun, 22 Mar 2026 08:10 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 22 Mar 2026 08:10 PM IST
सार

25 नवंबर को रामलला के मुख्य मंदिर पर ध्वजारोहण के बाद अब परकोटा के उप मंदिरों में भी ध्वजारोहण की तैयारी है। इस संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Ayodhya: Preparations for flag hoisting at the sub-temples of Ayodhya are in full swing
श्रीरामलला के मुख्य मंदिर का ध्वज। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या के भव्य राम मंदिर के दूसरे तल पर हाल ही में श्री राम यंत्र की स्थापना के बाद अब परकोटा में स्थित पूरक मंदिरों के शिखरों पर ध्वजारोहण की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस संबंध में शनिवार को मणिराम दास छावनी में आयोजित राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में विस्तृत रूपरेखा तय की गई।

विज्ञापन


बैठक के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि मुख्य शिखर और माता अन्नपूर्णा मंदिर पर ध्वजारोहण के बाद अब परकोटा के शेष छह उप मंदिरों पर भी ध्वजारोहण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इनमें भगवान सूर्य, माता भगवती, भगवान शिव, गणपति, शेषावतार और हनुमान जी के मंदिर शामिल हैं।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - यूपीएसआईएफएस ने लांच किया ‘द शैडो’ एप, परछाईं की तरह करेगा बेटियों की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने नर्सिंग अफसरों को दिए नियुक्ति पत्र; बोले- इस क्षेत्र में पढ़ाई करने वालों की मांग हमेशा रहती


उन्होंने जानकारी दी कि हनुमान जी मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण हनुमान जयंती (2 अप्रैल, चैत्र पूर्णिमा) के दिन प्रस्तावित है, जबकि अन्य पांच मंदिरों पर 22 से 31 मार्च के बीच अलग-अलग तिथियों में यह आयोजन संभावित है। सभी कार्यक्रम सादगीपूर्ण होंगे और सीमित संख्या में ही अतिथियों को आमंत्रित किया जाएगा।


तय कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक उप मंदिर के ध्वजारोहण में करीब 50 संत, विशिष्ट जन, साथ ही मंदिर निर्माण से जुड़े अभियंता और श्रमिक शामिल होंगे। इससे पहले मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण 25 नवंबर को नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा चुका है, जबकि हाल ही में ध्वज परिवर्तन भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परकोटा स्थित माता अन्नपूर्णा मंदिर पर ध्वजारोहण 31 दिसंबर को राजनाथ सिंह ने किया था।

बैठक में निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि, जगद्गुरु स्वामी विश्वप्रसन्नतीर्थ, महंत दिनेंद्र दास, सदस्य कृष्णमोहन, डॉ. अनिल मिश्र सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

रामनवमी मेले को लेकर श्रद्धालुओं के लिए विशेष अपील
ट्रस्ट ने रामनवमी मेले के मद्देनजर श्रद्धालुओं से स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। गर्मी और धूप से बचाव के लिए सफेद गमछा साथ रखने और नियमित रूप से सत्तू का सेवन करने की सलाह दी गई है। साथ ही यह भी सुझाव दिया गया है कि श्रद्धालु आलू से बने तले-भुने खाद्य पदार्थों, खासकर समोसे से दूरी बनाए रखें, ताकि भीड़ और गर्मी के बीच स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed