फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya, Prayagraj, Varanasi and Gorakhpur will developed as solar city.

UP: अयोध्या, वाराणसी और गोरखपुर बनेगी सोलर सिटी, सीएम बोले- यूपी रिन्यूएबल एनर्जी का बड़ा केंद्र बनेगा

Sat, 17 Aug 2024 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 17 Aug 2024 12:05 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बांदा में स्थापित 70 मेगावाट के अवाडा सोलर पावर प्रोजेक्ट का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड और विंध्य में सौर ऊर्जा उत्पादन की प्रबल संभावना है।

विज्ञापन
Ayodhya, Prayagraj, Varanasi and Gorakhpur will developed as solar city.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या, प्रयगराज, वाराणसी और गोरखपुर को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश अब देश में रिन्यूएबल एनर्जी का बड़ा केंद्र बन सकता है। बुंदेलखंड और विंध्य में सौर ऊर्जा के उत्पादन की सबसे अधिक संभावनाएं हैं। सीएम शुक्रवार को बांदा में स्थापित 70 मेगावाट के अवाडा सोलर पावर प्रोजेक्ट का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्लांट का उद्घाटन उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेश सम्मेलन के दौरान प्राप्त हुए निवेश प्रस्ताव के धरातल पर उतरने के एक नए अध्याय की शुरुआत है। इसके माध्यम से चार सौ से ज्यादा लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत प्रदेश के अंदर 25 लाख घरों पर सोलर पैनल स्थापित होने हैं।
विज्ञापन


इसके तहत अब तक 18 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार करीब 22 हजार मेगावॉट के ग्रीन एनर्जी के कार्यक्रम को आगे बढ़ा रही है। इसके लिए 23 हजार एकड़ लैंड बैंक प्रदेश के यूपीनेडा ने चिह्नित कर लिया है। सरकार सौर एवं जैव ऊर्जा नीति-2022 और ग्रीन हाइड्रोजन नीति-2024 के क्रम में इस अभियान को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की तरह ही अवाडा ग्रुप को दूसरे क्षेत्र में भी प्लांट की संभावनाएं तलाशनी चाहिए। बुंदेलखंड अक्षय ऊर्जा का महत्वपूर्ण स्रोत बन सकता है। इस दौरान ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, ऊर्जा के राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और अवाडा ग्रुप के प्रमुख विनीत मित्तल मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed