{"_id":"633335405b14bf3b83556bab","slug":"ayodhya-news-rice-and-salt-given-to-children-in-mdm-villagers-expressed-their-anger-after-reaching-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News : एमडीएम में बच्चों को दिया चावल और नमक, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News : एमडीएम में बच्चों को दिया चावल और नमक, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर जताया आक्रोश
Tue, 27 Sep 2022 11:09 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:09 PM IST
सार
ग्रामीणों ने बताया कि यहां तैनात प्रधानाध्यापिका अक्सर विद्यालय नहीं आती हैं। विद्यालय में करीब 50 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। बच्चों के बैठने के लिए टाट पट्टी भी नहीं मिलती है। मध्यान भोजन में मंगलवार को सुबह बच्चों को सादा चावल और नमक दिया गया।
विज्ञापन
अयोध्या में एमडीएम में नमक चावल खाते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में बीकापुर क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय डीहवा पांडेय का पुरवा में मंगलवार को एमडीएम के तहत बच्चों को चावल व नमक खाने को दिया गया। जानकारी पर गांव से अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर आक्रोश जताया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन
गांव निवासी बृजेश मिश्र, अरविंद कुमार मिश्रा आदि ग्रामीणों ने बताया कि यहां तैनात प्रधानाध्यापिका अक्सर विद्यालय नहीं आती हैं। विद्यालय में करीब 50 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। बच्चों के बैठने के लिए टाट पट्टी भी नहीं मिलती है। मध्यान भोजन में मंगलवार को सुबह बच्चों को सादा चावल और नमक दिया गया।
विज्ञापन
गांव के पास विद्यालय होने के कारण कई बच्चे भोजन लेकर घर चले जाते हैं। भोजन करके फिर वापस विद्यालय जाते हैं। नमक चावल की बात कई बच्चों ने अभिभावकों को बताई। भोजन करने से इंकार कर दिया तो गांव के रहने वाले ग्रामीण में सतनारायण, विवेक कुमार, बृजेश मिश्रा, अरविंद कुमार मिश्रा, आशा देवी, रोली आदि विद्यालय पहुंच गए। नाराजगी जताई। विद्यालय में प्रधानाध्यापिका नहीं आई थी। गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में अक्सर बच्चों को मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं मिलता है। खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामलेे की जांच करके दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वह खुद विद्यालय जाकर अभिभावकों और बच्चों से पूछताछ करेंगे।
विज्ञापन