{"_id":"63cc97806dc8b4071a67c23b","slug":"ayodhya-news-minister-did-not-reach-practical-duty-exam-cancelled-in-up-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Exam Postponed: मंत्री दयाशंकर मिश्रा को बनाया परीक्षक, वो आए नहीं तो टालनी पड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exam Postponed: मंत्री दयाशंकर मिश्रा को बनाया परीक्षक, वो आए नहीं तो टालनी पड़ी परीक्षा
Sun, 22 Jan 2023 07:31 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 22 Jan 2023 07:31 AM IST
सार
अयोध्या में एमएलएमएल इंटर कॉलेज में प्रस्तावित जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्रा को परीक्षक नियुक्त कर दिया गया। लेकिन वो आए नहीं। इस वजह से परीक्षा टालनी पड़ी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जब मंत्री को ही परीक्षक नियुक्त कर दिया जाए तो परीक्षा में अड़चन आ ही जाती है, क्योंकि उनके पास इतना समय ही नहीं कि आकर परीक्षा करवाएं। अयोध्या में एमएलएमएल इंटर कॉलेज में प्रस्तावित जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा इसी वजह से शनिवार का टालनी पड़ी।
यहां राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्रा को परीक्षक नियुक्त कर दिया गया। वे आए नहीं और उनसे संपर्क भी नहीं हो सका। नियमानुसार आवंटित परीक्षक से केंद्र व्यवस्थापक को संपर्क करके परीक्षा की तिथि मुकर्रर करके परीक्षाएं करानी होती हैं लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ।
एमएलएमएल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश राव ने बताया कि डॉ. दयाशंकर मिश्रा दयालु से संपर्क न होने के कारण डीएवी इंटर कॉलेज वाराणसी के प्रधानाचार्य ध्रुव कुमार शर्मा से वार्ता की गई। उन्होंने बताया कि डॉ. दयाशंकर मिश्रा राज्यमंत्री हैं और काफी समय से अवैतनिक अवकाश पर भी हैं।