{"_id":"631a0e8f3ddaf02dd01c64de","slug":"ayodhya-news-income-tax-raid-in-the-administrative-building-of-agricultural-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News : कृषि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में आयकर का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News : कृषि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में आयकर का छापा
Fri, 09 Sep 2022 12:11 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:11 AM IST
सार
कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे जांच एजेंसी के कर्मियों ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कुलपति कार्यालय एवं वित्त नियंत्रक कार्यालय समेत अन्य कार्यालय को अपने कब्जे में ले लिया तथा पत्रावलियों को खंगालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
income tax raid
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे आयकर आयुक्त सहित अन्य जांच एजेंसियों के कर्मियों रेड डाली ।छापा पड़ने के बाद विश्वविद्यालय मैं अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे जांच एजेंसी के कर्मियों ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कुलपति कार्यालय एवं वित्त नियंत्रक कार्यालय समेत अन्य कार्यालय को अपने कब्जे में ले लिया तथा पत्रावलियों को खंगालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज स्थित प्रशासनिक भवन पर भारत सरकार वित्त मंत्रालय के आयकर आयुक्त अतुल कुमार सक्सेना के नेतृत्व में चार लग्जरी वाहनों से सवार होकर डेढ़ दर्जन कर्मी विश्वविद्यालय परिसर पहुंच गए।
विज्ञापन
टीम के पहुंचते ही प्रशासनिक भवन के वित्त नियंत्रक कार्यालय कुलपति कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों को अपने कब्जे में ले लिया तथा महत्वपूर्ण पत्रावलियों को खंगालना शुरू कर दिया है।
थोड़ी ही देर बाद विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्टर डां सुशांत श्रीवास्तव निदेशक प्रसार डॉ ए पी राव विश्वविद्यालय के इंजीनियर ओम प्रकाश सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों का भी प्रशासनिक भवन पहुंचा शुरू हो गया। खबर लिखे जाने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में जांच जारी है