फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha of Ramlala Murti Preparations Begin Know Full Details

Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार हो रही अयोध्या, टेराकोटा कलाकृतियों व भित्तिचित्रों से सजेंगी दीवारें

Sat, 09 Dec 2023 02:00 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 09 Dec 2023 02:00 PM IST
सार

Ayodhya Ram Mandir News : प्राण प्रतिष्ठा के पहले अयोध्या का पूरी तरह कायाकल्प किया जा रहा है।  श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों की दीवारों को टेराकोटा फाइन क्ले म्यूरल कलाकृतियों से सजाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha of Ramlala Murti Preparations Begin Know Full Details
अयोध्या के राम मंदिर निर्माण का एक दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगरी अयोध्या को नव्य-भव्य रूप में सजाने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। 22 जनवरी को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले पूरे क्षेत्र के कायाकल्प की प्रक्रिया जारी है। इस क्रम में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को जोड़ने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर रामायण काल के प्रमुख प्रसंगों का मनमोहक चित्रण कराने की तैयारी है।

विज्ञापन


सीएम योगी की मंशा अनुसार अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों की दीवारों को टेराकोटा फाइन क्ले म्यूरल कलाकृतियों से सजाने की प्रक्रिया शुरू करते हुए इस क्रम में रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) के माध्यम से एजेंसी चुनने के लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी के बिजली ग्राहकों को बड़ा झटका, नहीं मिलेगी राहत; लटक गया ये फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एनसीआरबी रिपोर्ट: शादी, प्यार और घरेलू विवाद में 5079 लोगों की मौत, पशुओं के हमले में 182 ने गंवाई जान


एडीए के अनुसार प्रतिष्ठित धर्म पथ रोड के किनारे टेराकोटा कलाकृतियों व भित्तिचित्रों की आगामी डिजाइन, निर्माण, स्थापना व इसकी समकालीन जीवंतता को बढ़ाने के साथ अयोध्या की विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। ये भित्तिचित्र दृश्य इतिहास के रूप में काम करेंगे, जो पवित्र किंवदंतियों, महाकाव्यों और कहानियों का वर्णन करते हैं, जो सदियों से अयोध्या के हदयस्थल पर अंकित हैं। ये शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के साथ ही ओपन एयर गैलरी के तौर पर भी कार्य करेंगे।

नौ फीट ऊंचाई व 20 फीट चौड़ी होंगी टेराकोटा कलाकृतियां
टेराकोटा भित्तिचित्र पहल ऐतिहासिक सिटी सर्किट और हेरिटेज वॉक की एडीए की रणनीति के अनुरूप है। 50 से ज्यादा म्यूरल स्कल्प्चर्स व भित्ति चित्र पेंटिंग्स की ऊंचाई नौ फीट और चौड़ाई 20 फीट होगी। इनकी थीम अलग-अलग रामायण कांड पर आधारित होगी। इन्हें बनाने में महीन मिट्टी (केवल नदी तल की फाइन क्ले) का उपयोग होगा। संक्षारण से बचने के लिए कलाकृतियों के निर्माण के लिए चयनित मिट्टी यूरिया और नमक से मुक्त होगी। वहीं, कलाकृतियों की बेकिंग (फायरिंग) को 970-1050-डिग्री तापमान पर पकाया जाएगा। भित्तिचित्रों का उभार आठ इंच होगा। प्रत्येक भाग, टुकड़े और ब्लॉक को पॉलिमर मोर्टार के माध्यम से दीवार पर लगाया जाएगा जिन पर वेदर कोटिंग वाले पेंट ही लगाए जाएंगे।

वशिष्ठ कुंज समेत कई परियोजनाओं पर तेजी से हो रहा काम
वशिष्ठ कुंज में रेजिडेंशियल हॉलिस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए डेवलपमेंट एजेंसी के चयन, मल्टी कलर्ड आउटडोर नियोन लाइट्स की स्थापना समेत शहर भर में अयोध्या के लोगों को लगाने के लिए एजेंसी के निर्धारण की प्रक्रिया पर भी तेजी से कार्य हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed