फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya is being prepared for Deepwali celebration.

Ayodhya: पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से आएंगे प्रभु श्रीराम, पूरी अयोध्या पर होगी पुष्प वर्षा

Wed, 08 Nov 2023 02:27 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 08 Nov 2023 02:27 PM IST
सार

भगवान श्रीराम के वापस लौटने की खुशी में अयोध्या को सजाया जा रहा है। भगवान श्रीराम हेलीकॉप्टर रूपी पुष्पक विमान से उतरेंगे। इस दौरान पूरे नगर पर पुष्प वर्षा की जाएगी।

विज्ञापन
Ayodhya is being prepared for Deepwali celebration.
अयोध्या की राम की पैड़ी का एक दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवधपुरी प्रभु आवत जानी, भई सकल सोभा कै खानी... रामचरित मानस की यह चौपाई रामनगरी में साकार होती प्रतीत हो रही है। 14 वर्ष के वनवास के बाद अपने राम के लौटने की खुशी में अयोध्या सज-धज कर तैयार हो रही है। लंका विजय के बाद अयोध्या लौटने पर जिस प्रकार त्रेतायुग में श्रीराम का अभिनंदन हुआ था, कुछ उसी तरह का दृश्य यहां सजीव हो उठे, ऐसी तैयारियां हो रही हैं। 11 नवंबर की शाम भगवान राम पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से वनवासी की वेशभूषा में माता सीता व लक्ष्मण के साथ रामकथा पार्क पर उतरेंगे। यहां गुरु वशिष्ठ के रूप में सीएम योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उनकी अगवानी करेंगे। इस बीच हेलीकॉप्टर से पूरी अयोध्या में पुष्पवर्षा होगी जो अपने आप में अद्भुत दृश्य होगा।

विज्ञापन


हेलीपैड को भी सजाया जा रहा है। इसके बाद रामकथा पार्क में राम राज्याभिषेक समारोह होगा। प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा... राज्याभिषेक में श्रीराम का प्रथम तिलक गुरु वशिष्ठ ने किया था, इसलिए सीएम योगी सबसे पहले श्रीराम का राजतिलक कर आरती उतारेंगे। इसके बाद राज्यपाल व अन्य मंत्रीगण समेत संत-धर्माचार्य श्रीराम का राजतिलक करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम की पैड़ी के 51 घाटों पर पहुंचाए गए 24 लाख दीये, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड की टीम पहुंची अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार: दारा सिंह चौहान-राजभर लखनऊ पहुंचे, एक से दो और नए मंत्री ले सकते हैं शपथ  


राम के लौटने की खुशी में साकेत महाविद्यालय से राम की पैड़ी व रामकथा पार्क से सरयू तट तक के भाग को सजाया जा रहा है। राम की पैड़ी पर 21 लाख दीप जलाए जाएंगे, पूरी अयोध्या में 24 लाख दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। राम की पैड़ी पर लेजर शो के जरिये रामकथा का प्रदर्शन भी उत्सव का आकर्षण बढ़ाएगा। सड़कों को चमकाने का काम चल रहा है। रामकथा आधारित जगमगाते स्वागत द्वार अयोध्या के राजसी अंदाज को बयां करते दिखेंगे। किसी गेट पर रामजन्म, तो किसी पर राम-रावण युद्ध, कहीं राम राज्याभिषेक का दृश्य दिखेगा। पूरी अयोध्या दीपोत्सव की साक्षी बन सके, इसके लिए 24 स्थानों पर लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था की जा रही है।

गोंडा सीमा तक हो रही है सजावट
पुराने सरयू पुल को गोंडा की सीमा तक सजाया जा रहा है। पुराने सरयू पुल पर भव्य आतिशबाजी भी उत्सव की शोभा बढ़ाती दिखेगी। दीपोत्सव में इस बार मां सरयू की महाआरती भी खास होगी। आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने बताया कि इस बार 5100 बत्ती की महाआरती का आयोजन किया जाएगा। सीएम योगी मां सरयू की आरती उतारेंगे। इसको लेकर सरयू के आरती घाट को रामायणकालीन दृश्यों से सजाया जा रहा है।

रामकथा आधारित प्रतियोगिता कल
दीपोत्सव के अवसर पर अयोध्या शोध संस्थान के संयोजन में रामकथा/रामायण परंपरा पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में 9 नवंबर की सुबह 10.45 बजे से होगा। सभी प्रतिभागी बच्चों को रंग और ड्राॅइंग शीट अयोध्या शोध संस्थान उपलब्ध कराएगा। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल पेंटिंग का मूल्यांकन करेगा और जूनियर व सीनियर वर्ग से अलग-अलग प्रथम, द्वितीय व तृतीय को विशेष पुरस्कार व अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ दीपोत्सव कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed