फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Intelligence cameras installed at 10,548 places in the city

अयोध्या: हजारों कैमरों की निगाहों में होगी रामनगरी, शहर में 10,548 स्थानों पर लगाए गए खुफिया सीसीटीवी कैमरे

Sat, 13 Jan 2024 06:37 AM IST
रोहित मिश्र सतीश पाठक, अमर उजाला, अयोध्या
सतीश पाठक, अमर उजाला, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 13 Jan 2024 06:37 AM IST
सार

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा और उसके बाद आने वाले भक्तों के लिए सुरक्षा व्यवस्था लगातार कड़ी की जा रही है। किसी प्रकार तरह की उदंडता को रोकने के लिए हजारों कैमरे लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Ayodhya: Intelligence cameras installed at 10,548 places in the city
सीसीटीवी कैमरा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यदि आप अयोध्या में उद्दंडता करने की सोच रहे हैं तो अभी से कान पकड़कर बोल दीजिए 'ना बाबा ना'। यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है, जिससे बच पाना आसान नहीं है। जिले के 10,548 स्थानों पर लगे खुफिया कैमरों से हर गतिविधि की निगरानी हो रही है। खुराफातियों को पता भी नहीं चलेगा कि वे कहां से देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन


श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या की सुरक्षा और अहम हो गई है। इसके लिए गृह विभाग ने ऐसी तैयारी है कि अशांति फैलाने वालों के मंसूबे तार-तार हो जाएंगे। चाक-चौराहों व संवेदनशील स्थानों पर सशस्त्र जवान तो मुस्तैद रहेंगे ही, तीसरी आंख की निगाह भी सर्वत्र रहेगी। इसे लेकर पुलिस ने पहले से ही तैयारी की थी, जो अब अधिक सार्थक सिद्ध हो रही है।
विज्ञापन


पूर्व में सार्वजनिक स्थलों पर लगे कैमरों के अलावा ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिले में 10,548 खुफिया कैमरे अब तक लग चुके हैं। इनमें रामनगरी के लगभग 3500 कैमरे शामिल हैं। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में लगभग 2,000, रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र में लगभग डेढ़ हजार व नगर कोतवाली क्षेत्र में 710 कैमरे लगे हैं। इसके अलावा रेड जोन व येलो जोन में भी अलग-अलग क्षमता के आधुनिक कैमरे लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कैमरे उन स्थानों पर लगे हैं, जहां आपकी सोच भी नहीं पहुंच सकती है। किसी भी व्यक्ति के आते-जाते, उठते-बैठते या किसी तरह की गतिविधि को यह कैमरे रिकाॅर्ड करेंगे। किसी तरह का अपराध करके अपराधी भाग भी नहीं सकेगा। शहर से जाने वाले हर रास्ते पर ये कैमरे उसका पीछा करेंगे।

हनुमानगढ़ी व नागेश्वरनाथ पर लगे 25 आईपी कैमरे
हनुमानगढ़ी व नागेश्वरनाथ मंदिर पर 25 इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) कैमरे लगे हैं। अब कनक भवन, राम की पैड़ी व अन्य स्थानों पर भी यही कैमरे लगेंगे। ये कैमरे इंटरनेट या स्थानीय क्षेत्र नेटवर्क (एलएएन) पर फुटेज भेजकर और प्राप्त करके डिजिटल वीडियो की निगरानी करते हैं। यह वाईफाई या पावर ओवर ईथरनेट (पीओई) केबल के जरिये नेटवर्क से जुड़ते हैं।


सुरक्षा घेरा अभेद्द है
अयोध्या का सुरक्षा घेरा अभेद्द है। इसके लिए हर तरह से पुलिस ने तैयारी की है। जिले के अमन-चैन में खलल डालने की मंशा रखने वाले को गंभीर परिणाम भुगतना होगा। कार्रवाई ऐसी होगी, जो नजीर बनेगी।-राजकरन नय्यर, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed