{"_id":"6282624d4240e326f708fd68","slug":"ayodhya-in-the-case-of-demanding-extortion-from-kanpur-businessman-three-arrested-including-sp-s-gips-50-lakhs-were-taken-in-the-name-of-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या : कानपुर के व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में सपा के जिपंस समेत तीन गिरफ्तार, जमीन के नाम पर लिए थे 50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या : कानपुर के व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में सपा के जिपंस समेत तीन गिरफ्तार, जमीन के नाम पर लिए थे 50 लाख
Mon, 16 May 2022 08:10 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 16 May 2022 08:10 PM IST
सार
सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य मानसिंह ने जमीन दिलवाने के नाम पर उससे 50 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद रंगदारी के रूप में 20 लाख रुपये की मांग की। जब उसने रंगदारी के रूप में मांगी गई धनराशि नहीं दी तो जमीन खरीदने के लिए दिए गए रुपये भी वापस नहीं किये गये।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में जिला पंचायत सदस्य मान सिंह और अन्य आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के एक व्यापारी से 20 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में पूराकलंदर पुलिस ने सोमवार को मसौधा ब्लॉक क्षेत्र के रानी बाजार इलाके से समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य मान सिंह सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक एसयूवी व दो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पकड़े गए सपा नेता की लंबी हिस्ट्रीशीट है। उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पूराकलंदर पुलिस को दी तहरीर में कानपुर के लालबाग निवासी साजिद कुरैशी ने आरोप लगाया है कि पूराकलंदर थाना क्षेत्र के सरियावां निवासी सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य मानसिंह ने जमीन दिलवाने के नाम पर उससे 50 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद रंगदारी के रूप में 20 लाख रुपये की मांग की। जब उसने रंगदारी के रूप में मांगी गई धनराशि नहीं दी तो जमीन खरीदने के लिए दिए गए रुपये भी वापस नहीं किये गये। रुपये वापसी की मांग पर सपा नेता ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने व्यापारी साजिद कुरैशी की तहरीर पर आरोपी जिला पंचायत सदस्य मान सिंह व अन्य के खिलाफ 50 लाख की जालसाजी और रंगदारी मांगने सहित जान से मारने की धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
पूरा कलंदर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी मान सिंह के विरुद्ध स्थानीय थाने के अलावा अन्य थानों में भी दर्जन भर से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को सोमवार को पुलिस टीम ने उसके साथी अनूप सिंह निवासी मोइया कपूरपुर, थाना पूराकलंदर व कल्लू पासी निवासी हूंसेपुर, थाना पूराकलंदर को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि इसके पहले भी जाली नोटों के कारोबार के मामले में जिला पंचायत सदस्य को गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में वह जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन