फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Gangster accused attacked judge's wife, tried to crush

अयोध्या : गैंगस्टर के आरोपी ने जज की पत्नी पर किया हमला, कुचलने का प्रयास

Sat, 05 Mar 2022 06:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 05 Mar 2022 06:24 PM IST
सार

गैंगस्टर कोर्ट के न्यायाधीश अभिषेक कुमार बगड़िया की पत्नी शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे शहर के विद्यालय जिंगल बेल अकैडमी से अपनी 6 वर्षीय बिटिया को लेने के लिए चालक के साथ गई थी।

विज्ञापन
Ayodhya: Gangster accused attacked judge's wife, tried to crush

विस्तार

अयोध्या में जनपद न्यायालय गैंगस्टर कोर्ट के जज अभिषेक कुमार बगड़िया की पत्नी पर उनके ही कोर्ट के एक आरोपी ने शनिवार को हमला कर दिया। अपने वाहन से उसने जज की पत्नी को कुचलने का प्रयास भी किया। किसी तरह भागकर उन्होंने जान बचाई और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गैंगस्टर कोर्ट के न्यायाधीश अभिषेक कुमार बगड़िया की पत्नी शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे शहर के विद्यालय जिंगल बेल अकैडमी से अपनी 6 वर्षीय बिटिया को लेने के लिए चालक के साथ गई थी। इस बीच जैसे ही वाहन से उतरकर वह विद्यालय की तरफ जाने लगी, एक व्यक्ति ने उनके ऊपर हमला कर दिया और गाड़ी से उनको कुचलने का प्रयास किया।

विज्ञापन

 

वह शोर मचाते हुए वह भागी और मामले की सूचना न्यायाधीश को दिया तो उन्होंने विवरण निकलवाकर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है। थानाध्यक्ष कैंट अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की सूचना पर पहुंचकर जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी पर केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed