{"_id":"5f50c82a8ebc3e54bf2cb18c","slug":"ayodhya-development-authority-has-approved-an-approved-map-of-the-ram-temple","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपा स्वीकृत मानचित्र, मानचित्र में 11 प्रकार के अलग-अलग ले-आउट का दर्ज है विवरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपा स्वीकृत मानचित्र, मानचित्र में 11 प्रकार के अलग-अलग ले-आउट का दर्ज है विवरण
Thu, 03 Sep 2020 04:10 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 03 Sep 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
राम मंदिर का स्वीकृत नक्शा सौंपा गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राममंदिर बनाने के लिए मानचित्र संबंधी कानूनी प्रक्रिया पूरी करके बृहस्पतिवार को अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. नीरज शुक्ला ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सचिव चंपत राय को 11 प्रकार के ले-आउट में नक्शा सौंप दिया है। इसके साथ ही अब राम मंदिर के मानचित्र संबंधी समस्त काम पूरे हो गए हैं।
अयोध्या विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में बुधवार को राममंदिर के प्रस्तावित नक्शे को पास कर दिया गया था। बोर्ड ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को विभिन्न देयकों के रूप में 2 करोड़ 11 लाख 33 हजार 184 रुपये जमा करने का पत्र दिया था। ट्रस्ट की ओर से बुधवार को ही आरटीजीएस के माध्यम से यह राशि जमा कर दी गई थी। बृहस्पतिवार सुबह विकास प्राधिकरण ने समस्त शुल्कों का वेरिफिकेशन करते हुए अकाउंट में आई धनराशि को चेक किया। इसके साथ ही प्राधिकरण ने मानचित्र को 11 प्रकार के ले-आउट में तैयार कराया। बृहस्पतिवार दोपहर बाद प्राधिकरण के वीसी डॉ. नीरज शुक्ला की ओर से मानचित्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय को सौंप दिया गया।
मानचित्र के साथ ट्रस्ट को बिल्डिंग के निर्माण, प्रदूषण व पानी समेत अन्य मानकों को पूरा करने की बात कही गई है। बताया गया है कि प्राधिकरण के इंजीनियर विजिट करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से श्रीराम जन्मभूमि के सदस्य विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, डॉ. अनिल मिश्रा, प्राधिकरण बोर्ड के सचिव रवींद्र प्रताप सिंह समेत प्राधिकरण के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
अयोध्या विकास प्राधिकरण के वीसी डॉ. नीरज शुक्ला ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से भगवान राम के मंदिर का नक्शा ट्रस्ट को सौंप दिया गया है। इसका कुल एरिया 2.74 लाख वर्ग मीटर है। इसमें कवर्ड एरिया 12 हजार 879 वर्ग मीटर है। नक्शा समस्त नियमों का पालन करते हुए पास किया गया है। किसी प्रकार की कोई छूट नहीं दी गई है।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र सचिव चंपत राय ने बताया कि प्राधिकरण बोर्ड में पास नक्शे की स्वीकृत कॉपी प्राप्त कर ली गई है। भगवान राम के मंदिर में हरियाली से लेकर श्रद्धालुओं की प्रत्येक सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। अभी कुल भू-भाग 2.74 लाख वर्ग मीटर के 3.6 प्रतिशत हिस्से पर निर्माण कार्य होगा।