{"_id":"62a20f076d13f7538e2df946","slug":"ayodhya-dead-body-of-an-innocent-found-in-ram-s-paidi-was-missing-during-the-bath-late-on-wednesday-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या : राम की पैड़ी में मिला मासूम का शव, बुधवार देर शाम स्नान के दौरान हुआ था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या : राम की पैड़ी में मिला मासूम का शव, बुधवार देर शाम स्नान के दौरान हुआ था लापता
Thu, 09 Jun 2022 08:47 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 09 Jun 2022 08:47 PM IST
सार
राम की पैड़ी में बुधवार देर शाम स्नान कर रहा जौनपुर निवासी प्रदीप का पांच वर्षीय पुत्र वेद अचानक लापता हो गया। पुलिस ने लापता बच्चे की पंप हाउस की तरफ तलाश शुरू की तो पैड़ी में ही मासूम का शव रात करीब एक बजे मिला।
विज्ञापन
राम की पैड़ी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीषण गर्मी के मौसम में राम की पैड़ी पिकनिक स्पॉट के रूप में तब्दील हो चुकी है। राम की पैड़ी में सुबह से लेकर देर रात तक लोग स्नान को पहुंचते हैं। बुधवार देर शाम राम की पैड़ी में स्नान के दौरान ही एक मासूम डूब गया। पुलिस ने मासूम को पैड़ी से बाहर निकाला और श्रीराम अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
राम की पैड़ी में बुधवार देर शाम स्नान कर रहा जौनपुर निवासी प्रदीप का पांच वर्षीय पुत्र वेद अचानक लापता हो गया। परिजनों ने मासूम की काफी तलाश की जब नहीं मिला तो रात करीब 10:30 बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने लापता बच्चे की पंप हाउस की तरफ तलाश शुरू की तो पैड़ी में ही मासूम का शव रात करीब एक बजे मिला। पुलिस ने मासूम को श्रीराम अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि पूरी घटना में परिजनों की लापरवाही सामने आ रही है। बच्चे को स्नान कराने के दौरान उन्होंने उसका ध्यान नहीं दिया। बच्चा नहाते-नहाते पंप हाउस के ओर चला गया। जहां ज्यादा गहराई है और वह पानी में डूब गया। स्थानीय समाजसेवी रितेश दास, महंत बालयोगी रामदास, शिवम मिश्रा आदि ने जिला प्रशासन से मांग की है कि राम की पैड़ी के झरने पर जाली लगवाई जानी चाहिए। जिससे स्नान के दौरान लोग पंप हाउस की तरफ नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन