फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Construction of Ram temple stops during 12 to 4 o clock.

भीषण गर्मी का प्रकोप: दोपहर में बंद कर दिया जाता है राम मंदिर का निर्माण कार्य, दूसरे तल पर चल रहा काम

Sat, 01 Jun 2024 05:40 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Jun 2024 05:40 PM IST
सार

मजदूरों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए दोपहर में राम मंदिर का निर्माण कार्य चार घंटे के लिए बंद कर दिया जाता है। जिलें तापमान 43 डिग्री के आसपास है। मजदूरों के लिए काम करना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन
Ayodhya: Construction of Ram temple stops during 12 to 4 o clock.
ayodhya - फोटो : amar ujala

विस्तार

नौतपा के चलते भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। अयोध्या जिले में तापमान 43 डिग्री के आसपास है। चिलचिलाती धूप व गर्मी के चलते नगर में श्रद्धालुओं की संख्या भी कम हो गई है। वहीं राममंदिर ट्रस्ट ने भी मजदूरों को गर्मी से बचाने के लिए मंदिर निर्माण कार्य के समय में बदलाव कर दिया है। अब दोपहर 12 बजे से चार बजे तक निर्माण कार्य ठप रहता है।

विज्ञापन


इन दिनों राममंदिर में प्रथम तल के साथ दूसरे तल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा परकोटा निर्माण का भी तेज हो गया है। सप्त मंडपम में सात मंदिरों का भी निर्माण शुरू हो गया है। सभी कामों में 3500 से अधिक मजदूर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 500 सालों का संघर्ष बता रहीं राम मंदिर की दीवारें, आडवाणी की रथयात्रा का भी किया गया जिक्र
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या पहुंचे चिराग पासवान, रामलला का दर्शन कर बोले- आसानी से पार कर लेंगे 400 सीटों का लक्ष्य


मंदिर निर्माण का काम अब सुबह व शाम के समय किया जा रहा है। सुबह आठ से 12 बजे तक मजदूर काम कर रहे हैं। इसके बाद दोपहर चार बजे से रात 12 बजे तक मजदूर काम कर रहे हैं। राममंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि मजदूरों को रोजाना ओआरएस दिया जा रहा है, ताकि उन्हें गर्मी से बचाया जा सके।

साथ ही श्रद्धालुओं की भी सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यात्री सेवा केंद्र में श्रद्धालुओं के लिए पानी व पंखे, कूलर की व्यवस्था की गई है। दर्शन पथ पर कारपेट बिछाई गई है। जहां-जहां शेड नहीं लगे थे वहां भी अब शेड लगा दिया गया है। दर्शनपथ पर भी कूलर व पंखे लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं को भी ओआरएस का घोल दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed