{"_id":"6247166b23b58d1c8766ad60","slug":"ayodhya-cm-calls-upon-the-princes-to-build-a-smart-village-discusses-the-agenda-of-100-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या : सीएम ने प्रधानों से किया स्मार्ट विलेज बनाने का आह्वान, 100 दिन के एजेंडे पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या : सीएम ने प्रधानों से किया स्मार्ट विलेज बनाने का आह्वान, 100 दिन के एजेंडे पर की चर्चा
Fri, 01 Apr 2022 09:28 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 01 Apr 2022 09:28 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे लखनऊ से जूम वेबिनार के जरिए सीधे प्रधानों से जुड़े थे। मुख्यमंत्री प्रधानों से ग्राम पंचायतों को सशक्त और विकसित बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
रामकथा संग्राहलय में बैठक लेते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी ने शुक्रवार को प्रधानों से सीधे बातचीत की। उन्होंने प्रधानों से अपनी ग्राम पंचायत को स्मार्ट विलेज बनाने का आह्वान किया। उन्होंने सरकार के 100 दिन के एजेंडे की चर्चा की। पंचायत सचिवालय इनमें शीर्ष एजेंडे पर है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे लखनऊ से जूम वेबिनार के जरिए सीधे प्रधानों से जुड़े थे। मुख्यमंत्री प्रधानों से ग्राम पंचायतों को सशक्त और विकसित बनाने का आह्वान किया। कहा कि आम जन की सुविधाएं कुछ इस तरह से विकसित की जाए जिससे गांव के लोगों के सभी काम एक ही स्थान से हो जाए। उन्होंने ग्राम पंचायतों को स्मार्ट विलेज बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
गांवों के प्रधानों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने सरकार के 100 दिन कार्य की भी चर्चा की। कहा कि पंचायत सचिवालय की स्थापना शीघ्र की जाए। यहां कंप्यूटर, इंटरनेट सहित सभी सुविधाओं की स्थापना की जाए। भविष्य में पंचायत सचिवालय से ही सभी प्रमाण पत्र दिए जाने की व्यवस्था के बारे में बताया। पंचायत सखी के माध्यम से बैंकिंग के कार्य कराए जाने की बात कही।
विज्ञापन
सीएम ने अपनी बातचीत में पंचायतों पर सबसे ज्यादा फोकस और मजबूती की बात कही। जिससे गांव के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त हो सके। पूरी मेहमत से गांव की विकास परियोजनाओं पर काम करने का आह्वान भी प्रधानों से किया। कहा कि सरकार का फोकस गांवों पर है। पंचायत सचिवालय को 100 दिन के भीतर पूरी तरह से सक्रिय किए जाने की चर्चा आई। इसके बाद गांव के लोगों को प्रत्येक सुविधा यहां से मिलेगी। पंचायत विभाग ने भी मुख्यमंत्री की प्रधानों से सीधी बात की बात बताई है।