फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Brajesh Pathak said, hatred in the minds of opposition leaders towards Shri Ram, they are telling fab

Ayodhya : ब्रजेश पाठक ने कहा, श्रीराम के प्रति विपक्षी नेताओं के मन में विद्वेष, अयोध्या प्रकरण में मनगढंत झूठ

Mon, 08 Aug 2022 08:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 08 Aug 2022 08:56 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बीजेपी के नेताओं को बदनाम करने की साजिश है। विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है। पाठक ने कहा कि अयोध्या में जब से प्रभु राम का भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है तब से उनके मन में बड़ी पीड़ा है।

विज्ञापन
Ayodhya: Brajesh Pathak said, hatred in the minds of opposition leaders towards Shri Ram, they are telling fab
यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या जमीन और प्लाटों को लेकर फैलाई जा रही भ्रांति पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बीजेपी के नेताओं को बदनाम करने की साजिश है। विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है। पाठक ने कहा कि अयोध्या में जब से प्रभु राम का भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है तब से उनके मन में बड़ी पीड़ा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुचिता के साथ कर्ताओं को लेकर जन-जन तक प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण नीतियों को लेकर जा रही है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी पार्टियों के नेताओं के मन में प्रभु राम के प्रति श्रद्धा के बजाय विद्वेष है और उसी भावना से वह काम कर रहे हैं। ये लोग अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


इन लोगों ने अयोध्या विकास प्राधिकरण की जो सूची जारी की है वो पूरी तरह से मनगढ़ंत है और फर्जी है। विकास प्राधिकरण ने ऐसी कोई सूची जारी ही नहीं की है। वह पूरी तरह से बनाई हुई सूची है। केवल बदनाम करने की साजिश है। पाठक ने कहा कि इस मामले में भी जांच की जा रही है और जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीए वीसी ने कहा- भ्रामक खबर है
अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) के उपाध्यक्ष (वीसी) विशाल सिंह ने कहा कि मीडिया में फैलाई गई सूची गलत और भ्रामक है। उन्होंने कहा कि अयोध्या विकास प्राधिकरण अवैध कॉलोनियों को चिन्हित कर रहा है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि कौन सी कॉलोनी अवैध है। इस सम्बंध में भ्रामक और मनगढंत खबरें फैलाने वालों पर उचित कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed