फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya blast: Meeting with top state officials begins, CM instructs to keep a vigilant eye

अयोध्या में विस्फोट: प्रदेश के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक शुरू, सीएम ने सतर्क निगाह रखने के दिए निर्देश

Thu, 09 Oct 2025 09:41 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 09 Oct 2025 09:41 PM IST
सार

Blast in Ayodhya: अयोध्या में हुए विस्फोट के बाद प्रदेश सरकार सक्रिय हो गई है। सीएम योगी ने घटना पर सतत निगाह रखने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Ayodhya blast: Meeting with top state officials begins, CM instructs to keep a vigilant eye
घटना के बाद बुलडोजर से मलबा हटाया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अयोध्या में गुरुवार शाम हुए एक विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई। शासन के अनुसार अभी तक जो जानकारी आई है उससे यह लग रहा है कि यह सिलेंडर फटने की घटना है। इस घटना के बाद प्रदेश में उच्च स्तरीय बैठक शुरू हो गई है। सीएम योगी ने सतत निगाह रखने के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद अयोध्या के जिलाधिकारी और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है। 

विज्ञापन

पांच लोगों की मौत, कई बच्चे भी घायल

अयोध्या जिले की नगर पंचायत भदरसा भरतकुंड के महाराणा प्रताप वार्ड के पगलाभारी गांव में धमाके की आवाज के साथ एक मकान गिर गया। इस घटना में पांच लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। कई लोग घायल हुए हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं।

बताया जाता है कि गांव के निवासी रामकुमार उर्फ पारसनाथ गांव के बाहर मकान बनवाकर रहते थे। बृहस्पतिवार शाम 7:30 बजे के करीब धमाके की तेज आवाज के साथ मकान गिर गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और सीओ अयोध्या भी पहुंच गए हैं। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने पांच मौतों की पुष्टि की है। जबकि कई घायल भी लाए गए हैं। इनमें तीन बच्चे शामिल हैं।

 पुलिस सूत्रों के अनुसार पटाखे के चलते विस्फोट होने की आशंका है। हालांकि घटनास्थल पर ईंधन गैस की भी बदबू आ रही है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। कुछ और लोगों के मकान के मलबे में दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू का काम जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed