फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya airport site inspection by officer.

दो किलोमीटर किया जाएगा अयोध्या के श्रीराम एयरपोर्ट का रन-वे, नागरिक उड्डयन सचिव ने किया निरीक्षण

Sun, 31 Jan 2021 08:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 31 Jan 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya airport site inspection by officer.
अयोध्या के प्रस्तावित एयरपोर्ट का निरीक्षण करते नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह करोला - फोटो : amar ujala

भारत सरकार के नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह करोला ने रविवार को प्रस्तावित श्रीराम एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहीत होने वाली जमीन का नक्शा देखा और शीघ्र ही एयरपोर्ट का निर्माण शुरू होने का दावा किया। उन्होंने एयरपोर्ट का रन-वे दो किलोमीटर तक किए जाने की बात कही।

विज्ञापन


भारत सरकार के नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह करोला रविवार को अयोध्या पहुंचे और जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व अन्य अधिकारियों के साथ प्रस्तावित श्रीराम एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा अधिग्रहण की जा रही जमीन का नक्शा भी देखा।
विज्ञापन


अधिग्रहीत होने वाली जमीन के बारे में जानकारी लेकर उन्होंने अधिग्रहण प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने उन्हें अवगत कराया कि शीघ्र ही एयरपोर्ट के लिए पर्याप्त जमीन का अधिग्रहण कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिग्रहण होते ही शुरू हो जाएगा निर्माण

मीडिया से मुखातिब होने पर नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह करोला ने बताया कि जिलाधिकारी ने शीघ्र ही एयरपोर्ट प्राधिकरण को एयरपोर्ट के लिए जमीन हैंडओवर करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी निर्माण कार्य की शुरुआत करेगी और वाणिज्यिक आपरेशन शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट का रन-वे बढ़ाकर दो किलोमीटर तक किया जाएगा। जिससे इस रन-वे पर एटीआर विमान भी लैंड कर सकेंगे। बताया कि पहले रन-वे की लंबाई कम रखी गई थी, लेकिन बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस एयरपोर्ट को बोइंग 777 विमानों के योग्य बनाने के लिए रन-वे की लंबाई दो किलोमीटर करने का निर्देश दिया था। जिसके अनुपालन में कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही श्रीराम एयरपोर्ट सिविल एविएशन से कनेक्ट हो जाएगा। यह एयरपोर्ट प्रदेश का पांचवां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed