{"_id":"698c637938c89cdb0c00735a","slug":"ayodhya-after-a-family-dispute-a-young-woman-jumped-into-a-canal-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: परिवारिक विवाद के बाद युवती ने नहर में लगाई छलांग, पांच दिन बाद शारदा बड़ी नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: परिवारिक विवाद के बाद युवती ने नहर में लगाई छलांग, पांच दिन बाद शारदा बड़ी नहर में मिला शव
Wed, 11 Feb 2026 04:39 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 11 Feb 2026 04:39 PM IST
सार
पारिवारिक विवाद के बाद पांच दिन पहले नहर में छलांग लगाने वाली युवती का शव शारदा बड़ी नहर में मिला है। शव की पहचान मृतका के भाई ने की।
विज्ञापन
मृतका सविता का शव नहर में हुआ बरामद।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
महाराजगंज थाना क्षेत्र के बिल्हार घाट बड़ी नहर में कूदकर लापता हुई युवती का शव पांच दिन बाद शारदा बड़ी नहर में बरामद हुआ। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को कब्जे में लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 6 फरवरी को पीआरवी 0916 को समय लगभग 3:52 बजे कॉलर शुभम विश्वकर्मा द्वारा सूचना दी गई कि बिल्हार घाट बड़ी नहर में एक महिला का शव दिखाई दिया है।
विज्ञापन
सूचना पर पीआरवी टीम तत्काल मौके पर पहुंची। संबंधित पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। तहकीकात में पता चला कि सविता गौड़ उर्फ चुलबुली (20), पुत्री स्वर्गीय बजरंगी, निवासी ग्राम गोविंदपुर मजरे खानपुर, थाना महाराजगंज, किसी पारिवारिक विवाद के चलते नाराज होकर घर से निकल गई थीं।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती ने अपनी चप्पल और मोबाइल पुल पर रखकर नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह गहरे पानी में डूब गई। घटना के बाद से लगातार शव की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
बुधवार सुबह घटना के छठे दिन घटनास्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूरी पर ग्रामीणों ने शारदा बड़ी नहर के ग्राम दतौली के पास एक शव को बहते हुए देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतका की पहचान उसके भाई उमेश द्वारा सविता गौड़ के रूप में की गई।
थाना अध्यक्ष महाराजगंज राजेश सिंह ने बताया कि पंचायतनामा सहित आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य है और किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति नहीं है।