{"_id":"66cd525257e7cb389808966a","slug":"ayodhya-accused-of-rape-with-a-four-years-old-girl-arrested-after-encounter-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: चार वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस से घिर जाने पर की थी फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: चार वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस से घिर जाने पर की थी फायरिंग
Tue, 27 Aug 2024 03:52 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:52 PM IST
सार
अयोध्या में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी आरोपी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
महाराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बालिका के साथ पड़ोस के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया जिसे पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकार सदर संदीप सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी चार वर्षीय दलित बालिका सोमवार की शाम अचानक लापता हो गई। करीब पांच घंटे बाद वह गांव निवासी सलमान के घर के पास मिली। बच्ची को लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया और आरोपी सलमान के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जन्माष्टमी उत्सव: सीएम योगी बोले- मेरा हर कर्म देश के नाम होगा, 2047 तक भारत बन जाएगा विकसित देश
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: अखिलेश ने सीएम योगी के 'बटेंगे तो कटेंगे' बयान को बताया गलत, मायावती के 'आभार' के लिए कहा धन्यवाद
घटना के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया जिसकी तलाश में टीम लगाई गई थी। इस बीच आरोपी के ऐमी आलापुर से तारापुर मोड़ पर होने की पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने आरोपी को घेर कर दबोचने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की तो आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह गिर गया जिसे दबोच लिया गया। सीओ सदर ने बताया कि आरोपी को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया है। वहीं, बच्ची का इलाज भी अस्पताल में चल रहा है। मौके पर तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन