फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: 150 CCTV cameras will monitor the 14 Kosi Parikrama.

Ayodhya: 150 सीसीटीवी कैमरे से होगी 14 कोसी परिक्रमा की निगहबानी, 30 अक्तूबर को होगी शुरुआत

Mon, 27 Oct 2025 08:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 27 Oct 2025 08:22 PM IST
सार

अयोध्या में 30 अक्तूबर से शुरू होने वाली 14 कोसी परिक्रमा की निगरानी 150 सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। पहली बार परिक्रमा के लिए चार कंपनी सीआरपीएफ की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
Ayodhya: 150 CCTV cameras will monitor the 14 Kosi Parikrama.
अयोध्या का जगद्गुरु आदिशंकराचार्य द्वार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। परिक्रमा पथ पर लगभग 150 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। अलग-अलग जगहों पर बने कंट्रोल रूम से पल-पल की निगरानी होगी। सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने परिक्रमा पथ का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की है।

विज्ञापन


30 अक्तूबर को 14 कोसी परिक्रमा शुरू होगी। इसमें देश के कोने-कोने से श्रद्धालु अयोध्या आकर आस्था के सैलाब में डुबकी लगाते हैं। इसमें जुटे कई लाख श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था चुनौतीपूर्ण रहती है। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने मजबूत खाका तैयार किया है। परिक्रमा क्षेत्र को छह जोन और 11 सेक्टर में बांटा जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - संदिग्ध आतंकी अदनान ने किए चौंकाने वाले खुलासे, इसलिए यूपी के धर्मस्थल विशेष निशाने पर; ऐसे हुआ ब्रेनवॉश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने की छठ पूजा, कहा- छठ मईया के कृपा सबके ऊपर बनल रहे; दोहराया गंगा साफ करने का संकल्प


इसमें जिले के अलावा कानपुर, गोरखपुर, नोएडा, वाराणसी, झांसी आदि जोन के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। पीएसी, आरएएफ आदि के अलावा पहली बार लगभग चार कंपनी सीआरपीएफ भी लगाई जाएगी, जो विभिन्न क्षेत्रों में मुस्तैद रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। संपूर्ण क्षेत्र में तीसरी आंख का पहरा रहेगा।

सिर्फ नगर क्षेत्र में ही इसके लिए 38 स्थान चिह्नित किए गए हैं। शहरी क्षेत्र में जनौरा के पास कंट्रोल रूम बनेगा। सभी कैमरों को एकीकृत करके कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा, जहां शिफ्टवार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। वहीं, अयोध्या धाम के सभी होटल, धर्मशाला, ढाबे और मठ-मंदिरों के सत्यापन के लिए छह टीमें लगाई गई हैं। इस अवधि में किसी भी आगंतुक की सूचना स्थानीय पुलिस को देने का निर्देश दिया गया है।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि परिक्रमा को लेकर सुरक्षा का व्यापक प्लान तैयार किया गया है। एएसपी स्तर के अधिकारी जोन और सीओ व निरीक्षक स्तर के अधिकारी सेक्टर की निगरानी करेंगे। उच्चाधिकारी भ्रमणशील रहकर हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। किसी तरह से अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी होगी। सादी वर्दी में जगह-जगह सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed