{"_id":"65b517b05d8316ddec093795","slug":"ayodhya-14-lakh-people-offered-prayer-to-ramlala-in-last-five-days-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: पांच दिनों में 14 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन, आरती और दर्शन का समय जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: पांच दिनों में 14 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन, आरती और दर्शन का समय जारी
Sat, 27 Jan 2024 08:18 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 27 Jan 2024 08:18 PM IST
सार
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही रामलला के दर्शन को भक्तों का रेला उमड़ रहा है। अभी भी भक्तों की कतार टूटने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
रामलला का दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी लगातार पांच दिनों से भक्तों से गुलजार है। पांच दिनों में 14 लाख श्रद्धालु रामलला के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। अभी भी भक्तों की कतार टूटने का नाम नहीं ले रही है। गणतंत्र दिवस पर अयोध्या में तीन लाख भक्तों ने रामलला के दर्शन किए। सीएम योगी के निर्देश पर गठित उच्चस्तरीय कमेटी की देखरेख में प्रशासन और पुलिसबल व्यवस्था सुधारने में लगातार जुटा हुआ है।
विज्ञापन
प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन यानी 23 जनवरी को मंदिर के पट भक्तों के लिए खुले तो लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। इस कारण प्रशासन व राममंदिर ट्रस्ट की भीड़ नियंत्रण की रणनीति फेल हो गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरना पड़ा। इसके बाद से स्थिति सुधरी है। रोजाना दो लाख से अधिक भक्त रामलला के दरबार में सुगमता पूर्वक पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - तस्वीरें: प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी, हुआ भव्य स्वागत, गुरु को दिया खास उपहार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा 17 और 18 फरवरी को, 50 लाख आवेदन प्राप्त हुए
शनिवार को भी दिनभर जय श्रीराम का जयघोष गूंजता रहा। गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन को पहुंच रहे हैं।
श्रद्धालुओं की प्रतिदिन संख्या
23 जनवरी- चार लाख
24 जनवरी- ढाई लाख
25 जनवरी- ढाई लाख
26 जनवरी- तीन लाख
27 जनवरी- दो लाख
रामलला की आरती और दर्शन का समय जारी
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आरती और दर्शन की समय सूची जारी की है। विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा के अनुसार, श्रीराम लला की मंगला आरती सुबह 4:30 बजे, श्रृंगार आरती (उत्थान आरती) सुबह 6:30 बजे होगी। इसके बाद भक्तों को सुबह सात बजे से दर्शन कराया जाएगा। दोपहर 12 बजे भोग आरती, संध्या आरती शाम 7:30 बजे, रात्रि नौ बजे भोग आरती और रात 10 बजे शयन आरती होगी। सुबह मंगला आरती के दौरान मंदिर के कपाट आम दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेंगे।