फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ayodhaya : espionage blame against babri masjid favourer hazi mehboob

अयोध्या : बाबरी मस्जिद के पक्षकार हाजी महबूब पर लगा राष्ट्रद्रोह का आरोप

Thu, 03 Oct 2019 07:30 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 03 Oct 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
ayodhaya : espionage blame against babri masjid favourer hazi mehboob
हाजी महबूब

बाबरी मस्जिद के पक्षकार हाजी महबूब के ऊपर राम मंदिर समर्थक तपस्वी छावनी के उत्तराधिकारी महंत परमहंस दास ने गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली अयोध्या में तहरीर देकर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा है कि यदि मुकदमा दर्ज नहीं होता है तो वह कोर्ट की शरण में जाएंगे। तहरीर में उन्होंने पूर्व में हुए एक निजी चैनल के स्टिंग के वायरल वीडियो के आधार पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा पंजीकृत करने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में हाजी महबूब कथित तौर पर 6 दिसंबर 1992 को कारसेवकों पर बम फेंकने की बात स्वीकार करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में हाजी महबूब ये भी कहते नजर आ रहे हैं कि अगर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय भी हिंदुओं के पक्ष में आया तो वे अयोध्या में एक ईंट भी नहीं रखने देंगे। इसी वीडियो के आधार पर राम मंदिर समर्थक परमहंस दास ने तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परमहंस दास ने बताया कि वायरल वीडियो में हाजी महबूब ने न्यायपालिका पर भी प्रश्नचिह्न उठाया है। उन्होंने कहा कि वीडियो में हाजी महबूब 1992 में कारसेवकों पर बम से हमला करने की बात स्वीकार की है। इस वीडियो के आधार पर उनके ऊपर कार्रवाई के लिए मैंने तहरीर दी है। यदि कोतवाली में मुकदमा दर्ज नहीं होता तो फिर वह कोर्ट के माध्यम से हाजी महबूब के ऊपर मुकदमा दर्ज कराएंगे। 

दरअसल, यह वीडियो एक निजी चैनल ने कई माह पूर्व चलाया था इस कथित स्टिंग वीडियो में हाजी महबूब बाबरी विध्वंस के समय कई अहम बातें कहते नजर आए हैं। बताते चलें कि इससे पूर्व एक अन्य मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी के ऊपर अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह की तहरीर पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। हालांकि यह मुकदमा कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने दर्ज किया था। सीओ अयोध्या अमर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

परमहंस के आरोप निराधार : हाजी 

उधर बाबरी मस्जिद के पैरोकार पक्षकार हाजी महबूब ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि परमहंस अपने आपको मीडिया में हाईलाइट करने के लिए यह कार्य कर रहे हैं। यदि 1992 में बम चला होता तो हजारों लोगों की मौतें होतीं। एक सिंगल कैजुअल्टी नहीं हुई, यह बात गलत है, परमहंस के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed