{"_id":"6457d2fdefe962d3fb028356","slug":"ayodhay-news-pickup-and-car-trampled-three-youths-died-the-bus-collided-with-a-tree-and-split-into-two-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhay News : पिकअप व कार ने रौंदा, तीन युवकों की मौत, पेड़ से टकराकर बस के दो हिस्से हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhay News : पिकअप व कार ने रौंदा, तीन युवकों की मौत, पेड़ से टकराकर बस के दो हिस्से हुए
Sun, 07 May 2023 10:04 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 07 May 2023 10:04 PM IST
सार
रुदौली कोतवाली के भेलसर पुलिस चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक व कार की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या जिले में रविवार को कुमारगंज क्षेत्र के अयोध्या-रायबरेली मार्ग पर बरईपारा व तेंधा गांव के बीच सड़क किनारे खड़े बाइक सवार दो युवकों को पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। रुदौली कोतवाली के भेलसर पुलिस चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक व कार की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
खंडासा प्रतिनिधि के अनुसार कुमारगंज क्षेत्र के बरईपारा गांव निवासी उमेश कुमार (30) पुत्र नकछेद व अजय कुमार (25) पुत्र श्याम सुंदर रविवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक से अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर विपरीत दिशा से होकर मिल्कीपुर बाजार जा रहे थे। उमेश कुमार के भाई रमेश कुमार ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बरईपारा व तेधा गांव के बीच में दोनों बाइक खड़ी करके किसी का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने उन्हें रौंद दिया। कुमारगंज पुलिस ने दोनों को 100 बेड के संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉ. अनमोल पाठक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कुमारगंज थाना प्रभारी ओपी राय ने बताया कि दोनों शव पोस्टर्माटम के लिए भेजकर दुर्घटना करने वाली पिकअप को पकड़ लिया गया है। परिवारीजनों की ओर से तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रुदौली प्रतिनिधि के अनुसार रविवार सुबह करीब नौ बजे भेलसर पुलिस चौकी अंतर्गत अयोध्या की ओर जा रही एक एसयूवी ने कुढ़ा सादात नवीन मंडी के समीप एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मित्रसेन (36) पुत्र ओरोनी निवासी ग्राम मड़ना मांझा थाना छावनी जनपद बस्ती की मौके पर ही मौत हो गई। वह बाइक से अपने घर बस्ती जा रहा था। भेलसर चौकी प्रभारी द्विवेश द्विवेदी ने बताया कि उसने हेलमेट नहीं लगाया था, वह बाइक में ही बंधा था। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। कार को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पेड़ से टकराकर बस के दो हिस्से हुए, सात यात्री घायल
रौनाही क्षेत्र में अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर रविवार सुबह रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि पेड़ से भिड़ने के बाद बस आगे से पीछे तक दो खंड में बंट गई। हादसे में परिचालक समेत सात यात्री घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा हाईवे पर बरर्द खुर्द बरेसर गांव के पास हुआ। गोरखपुर से लखनऊ जा रही हैदरगढ़ डिपो की बस सुबह करीब नौ बजे एक ट्रक को बाएं ओर से ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि पेड़ से टकराने के बाद वह दो हिस्सों में बट गई। टकराने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। कुछ यात्री स्वयं खिड़की से कूदकर बाहर निकलें।
बस में 24 यात्री सवार थे। इनमें से सात घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी रुदौली भेजा। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर परिचालक सहदेव सिंह (38) निवासी अमेठी, माधुरी वर्मा (40) निवासी बस्ती, रोशन समर (10) पुत्र वसीउल्ला व मोहम्मद यासीन (5) पुत्र वकार अहमद निवासी उत्तराखंड को भर्ती कर इलाज शुरू किया। तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। माधुरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि सुरक्षित यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है।